International Yoga Day 2025: कब्ज के लिए रामबाण इलाज हैं ये 3 योगासन, जानें एक्सपर्ट की राय

International Yoga Day 2025: अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए हेल्दी डाइट लेने के साथ-साथ अपने रुटीन में कुछ योगासन को भी शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

International Yoga Day

कब्ज के लिए कौन सा योगासन सही?

विज्ञापन

धनुरासन

एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर आप हर रोज धनुरासन करते हैं, तो इससे आप कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से दूर रह पाते है। इसके अलावा ये इसके अलावा, धनुरासन पेट, पैरों और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाए रखता है और तनाव को कम करता है। साथ ही पीसीओडी में हार्मोन को बैलेंस करने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही इस आसन को करने से रिप्रोडक्टिव ऑर्गन मजबूत होते हैं और ये पीरियड्स साइकिल को ठीक करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये आपके पूरे शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखता है।

विज्ञापन

मलासन

मलासन करने से एक नहीं बल्कि पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं दूर रहती हैं। अगर आप इसे हर रोज अपने रुटीन में शामिल करते हैं तो कब्ज से राहत मिलती है। इस योगासन को हर रोज करने से पेल्विक एरिया पर दबाव पड़ता है और इससे पीरियड्स से जुड़ी परेशानी भी दूर रहती है। इसके साथ ही डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इससे आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

विज्ञापन

भुजंगासन

भुजंगासन जिसे कोबरा मुद्रा भी कहा जाता है। ये कब्ज को दूर करने में मददगार साबित होता है। ये पीठ की मांसपेशियों को हेल्दी रखने में असरदार साबित होता है। भुजंगासन को पाचन, लिवर और किडनी के कार्यों में सुधार करने के लिए आप रोज अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इसके ये तनाव को दूर करती है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ