International Yoga Day 2024: कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी के दौर में योग की इंर्पोटेंस लोगों को अच्छे से समझ आ गई है, क्योंकि कोरोना महामारी के भयंकर समय में खुद को बचाने के लिए डॉक्टर्स ने लोगों को योग करने की सलाह दी, लेकिन इससे पहले ये जानना भी जरूरी है कि आखिर किन लोगों की वजह से दुनिया में योग को ज्यादा महत्वता मिली। देश-विदेश के हर कोने कोने तक योग जिनकी बदौलत पहुंचा है।
बात सिर्फ अगर बाबा रामदेव की करते हैं, तो इसका मतलब यही है कि आपकी जानकारी अधूरी है। क्योंकि भारत में योग परंपरा को सफल बनाने में इन फेमस योग गुरुओं का बड़ा योगदान था। आप देखते हैं कि बाहर के देशों से लोग भारत में आकर योग सीखते हैं और अपने देश वापस जाकर योग करते हैं और सिखाते भी हैं। योग के इस खास मौके पर आइए आपको बताते हैं इन 7 प्रसिद्ध योग गुरुओं के बारे में जिनकी बदौलत पूरी दुनिया में योग काफी फेमस हुआ है।
ये हैं 7 फेमस योग गुरु
महर्षि पतंजलि
योग की शुरुआत महर्षि पतंजलि ने ही की थी, इन्हें फादर ऑफ योग भी बोला जाता है। महर्षि पतंजलि ने योग के 195 सूत्रों को निर्धारित किया था। ये सूत्र ही योग का बेस हैं। उन्होंने अष्टांग योग (Ashtanga Yoga अष्टांग योग का एक शक्तिशाली और संरचित रूप है जो शरीर और दिमाग दोनों पर बदलाव के लिए जाना जाता है) के बारे में भी बताया, जिसे हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।
धीरेंद्र ब्रह्मचारी
धीरेंद्र ब्रह्मचारी इंदिरा गांधी के योग टीचर के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने दूरदर्शन चैनल के जरिए योग को बढ़ावा देने का काम शुरू किया। इसके साथ ही दिल्ली के स्कूलों और योग को विश्व तन योग (वर्ल्ड बॉडी योग) आश्रम में योग को शुरू करवाया है। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कई बुक लिखकर योग को बढ़ावा दिया गया।
बी के एस आयंगर
आज के टाइम में आचार्य बीकेएस अयंगर ने महर्षि पतंजलि के योग प्रिंसिपल को आगे बढ़ाया। दुनिया को योग के फायदों के बारे में अयंगर ने बताया।
तिरुमला कृष्णमाचार्य
जब योग की बात की जाए तो तिरुमलाई कृष्णमचार्य का नाम भी लिया जाता है। इन्हें आधुनिक योग का पिता कहा जाता है और खास बात ये है कि इन्हें योग के अलावा आयुर्वेद का भी ज्ञान था। योग को लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने भारत भर में भ्रमण किया। बताया जाता है कि उन्हें अपने दिल की धड़कन पर कंट्रोल था और उन्होंने अपनी धड़कन को थामने की कला में भी महारत हासिल की थी।
कृष्ण पट्टाभि जोइस
कृष्ण पट्टाभि जोइस भी एक बड़े योग गुरु थे। उनका जन्म 26 जुलाई 1915 और मृत्यु 18 मई 2009 को हुई थी। आचार्य के. पट्टाभि जॉइस के योग शिष्यों में एक्ट्रेस मडोना और ग्वैनथ प्वैलेट्रो जैसे कई बड़े हॉलीवुड स्टार्स का नाम शामिल है। उन्होंने अष्टांग विन्यास योग में निपुणता हासिल की थी।
परमहंस योगानंद
परमहंस योगानंद भारतीय योग गुरुओं में सबसे ऊंचा स्थान रखते हैं। परमहंस योगानंद ने ‘ऑटोग्राफी ऑफ ए योगी’ किताब की मदद से मेडिटेशन और क्रिया योग से पश्चिमी दुनिया को इसके बारे में बताया। परमहंस योगानंद ने एक अन्य पुस्तक ‘द सेल्फ रियलाइजेशन फेलोशिप लेशन’ के माध्यम से योग द्वारा ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग दिखाया।
स्वामी शिवानंद सरस्वती
स्वामी शिवानंद पेशे से डॉक्टर थे और उन्होंने हठ, कर्म और मास्टर योग के बारे में पूरी दुनिया को बताया। उन्होंने एक सॉन्ग की मदद से योग के 18 गुणों के बारे में चर्चा की थी।
ये भी पढ़ें- एक आसन, चुटकियों में पीठ दर्द ठीक करेगा; पैरों के दर्द से भी दिलाए राहत
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 hr agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
4 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
7 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
11 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines