Vegetable Sevai Recipe: वेज सेवई (वर्मीसेली) मिनटों में बनने वाली यह डिश हर कोई पसंद करता है। ये टेस्टी है और स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी भी है जिसे हर कोई नाश्ते के तौर पर पसंद करता है। आप मीठे जवे, सिंपल नमक के बनाकर खा सकते हैं। तो इस बार कुछ नया ट्राई करके देखते हैं। इस बार आप सब्जियां मिलाकर यह रेसिपी बनाएं। इसे बनाने के लिए इन सामग्री और विधि को फॉलो करें..
सामग्री (Vegetable Sevai Ingredient)
- 1 कप भुनी हुई सेवई (वर्मीसेली)
- 1/2 कप मिक्स वेजिटेबल (गाजर, मटर, शिमला मिर्च, बीन्स – बारीक कटी हुई)
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 छोटा चम्मच राई
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 8-10 करी पत्ते
- 2 कप पानी
- 2 बड़े चम्मच तेल या घी
- नमक स्वादानुसार
- कटा हुआ ताजा हरा धनिया
- 1/2 नींबू का रस
Vegetable Sevai Recipe Making Method
- एक सॉस पैन में तेल या घी डालकर गर्म करें।
- तेल गर्म हो जाने पर उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे, तब जीरा और करी पत्ते डालें।
- अब बारीक कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डालें और प्याज को सुनहरा होने तक भूनें।
- प्याज भुन जाने पर उसमें टमाटर डालें और पकाएं तब तक टमाटर नरम न हो जाए।
- अब मिक्स वेजिटेबल डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं।
- इसमें 2 कप पानी डालें और उबाल आने दें।
- उबाल आने पर नमक डालें और धीरे-धीरे भुनी हुई सेवई डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।
- सेवाई को तब तक पकाएं जब तक वह पानी सोख न ले और नर्म हो जाए। यह प्रोसेस 5-7 मिनट में पूरी हो जाएगा।
- सेवई पक जाने पर उसमें ताजा हरा धनिया और नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- गर्म गर्म वेज सेवई को परोसें।
- यह सेवाई झटपट तैयार हो जाती है और बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट होती है।
ये भी पढ़ें- Veg Poha Cutlet Recipe: वीकेंड पर ट्राई करनी है स्पेशल रेसिपी? मिनटों में ऐसे बनाएं वेज पोहा कटलेट
ये भी पढ़ें- Instant Breakfast Recipe: 5 मिनट में तैयार सूजी का वेज चीला, जानें बनाने का तरीका
ये भी पढ़ें- Maggie से भी आसान है Momo बनाने की ये recipe, Taste ऐसा कि रेस्टोरेंट जाना भूल जायेंगे
ये भी पढ़ें- Instant Breakfast Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाएगा स्वादिष्ट नाश्ता, जानें आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
6 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
10 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
11 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
11 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
13 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
14 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
15 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
17 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines