Independence Day 2023: तिरंगा आईशैडो, लाइनर या नेलपेंट, इस स्वतंत्रता दिवस ट्राई करें कुछ अलग मेकअप

Independence Day 2023

Independence Day 2023

विज्ञापन

Independence Day 2023: इस मंगलवार को देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन लोग अपने-अपने तरीके से आजादी का जश्न मनाते हैं। कुछ रंग बिरंगे कपड़े पहनकर तो कुछ तिरंगा खाना बनाकर और खाकर तो कुछ गालों पर तिरंगा पेंट लगाकर। हर किसी का अपना एक अलग तरीका होता है।

इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोग तो अपने मेकअप और हेयरस्टाइल से भी आजादी के इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इस खास मौके पर आप भी नए मेकअप और लुक से इस दिन को मना सकते हैं। इसलिए आज हम आपको मेकअप और हेयरस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर खुद को इस तरह से करें तैयार

तिरंगा आईशैडो

अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस पर कुछ खास और अलग दिखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप तिरंगे के रंग (केसरिया, सफेद और हरा) का आईशैडो लगा सकती हैं। साथ ही आंखों पर अंदर की तरफ केसरिया, बाहर की तरफ हरा और बीच में सफेद रंग भी एक अच्छा ऑप्शन है।

आईलाइनर

अक्सर क्या होता है कि हर कोई या ज्यादातर लोग अपनी आंखों पर काले रंग का ही लाइनर यूज करते हैं, लेकिन अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस पर कुछ अलग दिखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप तिरंगे के रंग का लाइनर लगा सकती हैं।

विज्ञापन
तिरंगा नाखून

स्वतंत्रता दिवस पर अपने लुक को खास बनाने के लिए आप अपने नाखूनों पर केसरिया, सफेद और हरे रंग का नेलपेंट लगा सकती हैं। साथ ही नेल आर्ट के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए नाखूनों पर अशोक चक्र, एक नाखून पर तीनों रंग लगाकर (झंडे का रंग) देशभक्ति भी दिखा सकती है।

लिपस्टिक

अपने लुक को खास बनाने के लिए आप केसरिया रंग की बोल्ड लिप्सटिक भी लगा सकती हैं। हालांकि इस पर आपको बाकि का मेकअप हल्का रखना होगा।

विज्ञापन
ट्राई कलर लाइलाइटर

अक्सर आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने गालों पर तिरंगा बना लेते हैं। इस बार आप अपनी चीकबोन्स पर तिरंगे के रंग का हाइलाइटर लगा सकती हैं। नाक और आंखों के कोने पर भी आप तिरंगा रंग लगा सकती हैं। इससे भी आपका लुक बेहद शानदार लगेगा।

हेयर ऐक्सेसरी

स्वतंत्रता दिवस पर अपने लुक को खास बनाने के लिए आप अपने बालों में केसरिया, हरे या सफेद रंग का रिबन, हेयरबैंड, क्लिप लगा सकते हैं। इससे भी आपका लुक बेहद खास लगेगा।

विज्ञापन
तिरंगा चोटी

अपने लुक को अलग लुक दिखाने के लिए आप केसरिया, सफेद और हरे रंग का हेयर एक्सटेंशन से तिरंगा चोटी भी बना सकते है। इससे भी आपके लुक में चार चांद लग सकते हैं।

ग्लिटर

स्वतंत्रता दिवस पर अपने लुक को खास बनाने के लिए आप अपनी आंखों पर आईशैडो और ग्लिटर लगा सकते हैं। वहीं, अगर आप इसे और भी अच्छा करना चाहते हैं को इसके लिए तिरंगे के रंग का ग्लिटर लगा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ