---विज्ञापन---

Haircut For Women: पार्लर में जाकर नहीं होना पड़ेगा Confused, आज ही जान लीजिए इन फेमस हेयर कटिंग के नाम

Haircut For Women: महिलाओं को जितना प्यार अपनी त्वचा से होता है उतना ही वह अपने बालों से भी करती हैं। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने आपको सुन्दर दिखाने के लिए अपनी स्किन के साथ-साथ अपने बालों की भी बहुत केयर करती हैं। बालों के अलग-अलग हेयर कट या फिर अलग-अलग हेयर स्टाइल […]

---विज्ञापन---

Haircut For Women: महिलाओं को जितना प्यार अपनी त्वचा से होता है उतना ही वह अपने बालों से भी करती हैं। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने आपको सुन्दर दिखाने के लिए अपनी स्किन के साथ-साथ अपने बालों की भी बहुत केयर करती हैं। बालों के अलग-अलग हेयर कट या फिर अलग-अलग हेयर स्टाइल से सभी महिलाएं खुद को सजाती हैं लेकिन जब आप हेयर कट लेने के लिए पार्लर जाती हैं तो क्या आपको सभी हेयर कट के नाम याद होते हैं, अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ पॉपुलर हेयर स्टाइल्स के नाम।

1. U Cut 

ये कट यू अक्षर के आकार का होता है। इस हेयर कट को यू कट नाम दिया गया है। इसमें बालों को नीचे की तरफ एक कट दिया जाता है। जो यू अक्षर के आकार का होता है। आप इस कट में बालों को नीचे से अंदर की ओर कर्ल भी करवा सकती हैं।

---विज्ञापन---

2. Layer Cut

सभी महिलाओं को ये हेयर स्टाइल काफी पसंद आता है। लेयर कट में बालों को अलग-अलग लेंथ पर इस तरह से काटा जाता है जिससे आपके बालों को ज्यादा वॉल्यूम मिल सके। अगर आपको भी अपने बालों को ज्यादा वॉल्यूम देनी है तो ये कट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

 3. V Cut 

ज्यादातर महिलाएं अपने लम्बे बालों को कटवाना तो चाहती हैं लेकिन उन्हें इस बात का भी डर सताता है कि कही उनके बाल ज्यादा छोटे न हो जाए। इसके लिए आप वी कट ले सकती हैं। इससे आप अपने लंबे बालों की लंबाई को स्टाइल में कम करवा सकती हैं। इसमें बालों को पीछे से शार्प वी आकार दिया जाता है।

---विज्ञापन---

4. Step Cut

स्टेप कट में बालों को काटने का एक अंदाज होता है जिसमें आपके बालों को अलग-अलग लेंथ पर काटा जाता है। इस हेयर कट में आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।

5. Short Bob Cut

इस वक्त बॉब कट सबसे ट्रेंडिंग हेयर कट है। इस कट को लड़कियां बेहद पसंद करती हैं। इसमें आपके बालों की लेंथ काफी छोटी हो जाती है। इसके साथ आपका चेहरा भी क्यूट दिखाई देता है। अगर आप भी अपने बालों को छोटा कराने के बारे में सोच रही हैं तो आप ये हेयर कट करा सकती हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 13, 2023 07:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola