हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुराने मोजे फेंकने के बजाय क्रिसमस की डेकोरेशन में करें इस्तेमाल, यहां से लें आइडियाज

Old Socks Christmas Decoration Ideas: सर्दियों में ढेर सारे मोजे इकट्ठे हो जाते हैं. ऐसे में आप इन्हें फेंकने के बजाय घर के काम या सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस मार्केट से कुछ सामग्रियों को खरीदना होगा.

विज्ञापन
क्रिसमस डे पर ये सजावट बेहद यूनिक है- Image Credit- Freepik

Socks Reuse Ideas: सर्दियों में हर रोज मोजे पहने जाते हैं. ऐसे में हमें पता ही नहीं चलता कि कब मोजों का ढेर लग गया. हालांकि, मोजों को छांटने के बाद भी ढेर कम नहीं होता. ऐसे में आप क्रिसमस के त्योहार (Christmas Socks Craft Ideas) पर इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. आप मार्केट से सामान खरीदने के बजाय पुराने मोजे (Old Socks Craft Ideas) से ढेर सारे डेकोरेशन के लिए आइटम्स तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस कुछ और सामग्रियों की जरूरत होगी, जिन्हें मार्केट से खरीदा जा सकता है. अगर घर में रखी हुई है तो आपके पैसे आसानी से बच सकते हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में पुराने मोजे से की जाने वाली सजावट के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- New Year Recipe: साल के पहले दिन ब्रेकफास्ट में तैयार करें बिना अंडे वाली ब्राउनी, शेफ पंकज ने बताया बेहद सिंपल है रेसिपी

पुराने मोजे से कैसे करें क्रिसमस की डेकोरेशन | Old Socks Christmas Home Decoration

  • स्नोमैन तैयार करें- सफेद मोजे से स्नोमैन (Old Socks Snowman) तैयार करना बेस्ट रहेगा. इसके लिए आपको कई मोजे चाहिए होंगे, जिसमें चावल भरकर रबर बैंड लगाकर डेकोरेट करना है. खूबसूरत लुक के लिए ग्लिटर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • सांता क्लॉस बनाएं- मोजे से ढेर सारे सांता (Old Socks Items)बनाकर कमरे या घर को सुंदर लुक दें. इससे घर बहुत ही अच्छा लगेगा और आपके बच्चे देखकर बहुत ही खुश हो जाएंगे. बस आपको मोजे के साथ सफेद रुई का इस्तेमाल करना होगा.
  • स्टार बनाकर यूज करें- आप मोजे को काटकर स्टार या चांद बनाने के लिए करें. ऐसा करना बहुत ही आसान है बस आपको स्टार के शेप का साइज लेना होगा ताकि सुंदर रूप दिया जा सके.
  • लैम्प तैयार करें- मोजे के अंदर चावल भरकर ऊपर से लाइट को लपेटकर डेकोरेशन में इस्तेमाल करें. आप इन्हें लटका भी सकते हैं और टेबल या कमरे की किसी जगह पर भी रख सकते हैं.

पुराने मोजे से करें घर के ये काम

पुराने मोजों का इस्तेमाल घर के कई कामों के लिए किया जा सकता है. आप इससे घर की सफाई, जूते साफ करने या सामान को रखने के लिए कर सकते हैं. बाकी किचन में स्टैंड के तौर पर मोजे का इस्तेमाल करें. अगर आपको कुछ स्टोर करना है तो मोजे बेस्ट रहेंगे. हालांकि, आपको मोजे अच्छी तरह से धोकर इस्तेमाल करने होंगे. बाकी अगर आपको बर्तन धोना है तो मोजे पर साबुन लगाकर इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Pigeon Keep Away: किचन की खिड़की खोलते ही आ जाते हैं ढेरों कबूतर? इस काली चीज से मिलेगा छुटकारा, देखते ही थरथर कांपेंगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola