New Year Recipe: साल के पहले दिन ब्रेकफास्ट में तैयार करें बिना अंडे वाली ब्राउनी, शेफ पंकज ने बताया बेहद सिंपल है रेसिपी

Eggless Brownie Recipe: अगर आप बाहर की ब्राउनी सिर्फ इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि इसमें अंडा होता है तो यह रेसिपी आपके लिए है. हम आपके साथ शेफ पंकज की बिना अंडे वाली ब्राउनी बनाने की रेसिपी साझा कर रहे है. 

Eggless Brownie Recipe in hindi

घर पर ब्राउनी कैसे तैयार करें? Image Credit- Freepik

Eggless Brownie Recipe with Cocoa Powder: हमारे बड़े बुजुर्ग अक्सर कहा करते थे कि किसी भी काम को शुरू करने से पहले कुछ मीठा खा लेना चाहिए. काम अच्छा होता है और कामयाबी भी हासिल हो जाती है. इसलिए कुछ लोग साल के पहले दिन कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं. इसलिए ज्यादातर घरों में हलवा, खीर या कुछ ना कुछ मीठा बनाया जाता है. कुछ लोग केक काटना और खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसमें अंडा होने की वजह से कई लोग परहेज भी करते हैं. ऐसे में आप घर पर ही बिना अंडे वाली ब्राउनी तैयार कर सकते हैं, वो भी बहुत ही कम समय में क्योंकि इसकी आसान रेसिपी शेफ पंकज ने हमारे साथ साझा की है. इसे बनाते वक्त उन्होंने बहुत ही कम चीजों का इस्तेमाल किया है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अंडे की ब्राउनी कैसे बनाएं | Eggless Brownie Recipe 

सामग्री

  • मक्खन- 75 ग्राम 
  • डार्क चॉकलेट- 150 ग्राम 
  • चीनी- 1 कप 
  • कंडेंस्ड मिल्क- 350 ग्राम 
  • वैनिला एसेंस- 1 चम्मच 
  • बटर मिल्क- आधा कप 
  • मैदा- 1 कप 
  • बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • चॉकलेट पाउडर- 1 चम्मच 

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक कटोरी में मक्खन और डार्क चॉकलेट डालकर मिलाएं. आप चॉकलेट को बारीक काट सकते हैं. 
  • अब लगभग 5 मिनट के लिए ओवन में रखकर चॉकलेट को पिघला लें और बाहर निकालकर आधा कप चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. 
  • मिलाने के बाद 150 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क डालें और वैनिला एसेंस डालकर मिश्रण को चलाते रहें, लेकिन आपको इसे एक ही दिशा में मिलाना है. 
  • अब इसमें बटर मिल्क और बेकिंग पाउडर डालकर चॉकलेट पाउडर भी डाल देना है. आपको बचा हुआ सामान भी डाल देना है. 
  • अब ओवन की प्लेट में मिश्रण को डाल दें और ऊपर से चॉको चिप्स डालकर ब्राउनी में डालें. लगभग 3 मिनट के लिए ओवन में रखें और ठंडा करके सर्व करें. 

अंडे के बिना ब्राउनी मिक्स कैसे बनाएं?

इसके लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. दही मैदा को फूलाने का काम करेगा और इसका टेक्सचर भी बहुत ही अच्छा आएगा. हालांकि, आपको जरूरत से ज्यादा दही का भी इस्तेमाल नहीं करना है. 2 से 3 चम्मच दही को मिश्रण में डाल दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ