बारिश में नहीं सूख रहे कपड़े? अपनाएं ये 5 टिप्स, मिनटों में दूर होगी बदबू
Prevent Clothes Smell: मानसून में कपड़ों का न सूखना एक आम समस्या है, लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप कपड़ों को जल्दी सुखा सकते हैं और उनमें आने वाली सीलन व बदबू से बच सकते हैं. इसके लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.
Edited By : Shadma Muskan|Updated: Jun 20, 2026 07:04
Share :
कपड़ों की बदबू कैसे दूर करें? Image Credit- News24
---विज्ञापन---
Kapdo Ki Badbu Kaise Door Kare: बारिश में सबसे ज्यादा परेशानी कपड़ों को सुखाने की होती है. अगर कपड़े ठीक तरह से नहीं सूखते हैं तो कपड़ों से सीलन की बदबू आने लगती है. लगातार बारिश या धूप ना निकलने की वजह से कपड़ों को सही हीट नहीं मिल पाता. इसकी वजह कपड़े हल्के हल्के गीले रहते हैं और ना फैलने की वजह से अजीब सी बदबू आने लगती है. न सिर्फ बदबू बल्कि बैक्टीरिया और फंगस के पनपने का कारण भी बन सकती है. अगर आपके कपड़े भी बारिश में ठीक से नहीं सूख रहे हैं तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
कपड़ों की बदबू कैसे दूर करें? | Clothes Smell Prevent Tips
कपड़ों का पानी सही तरह से निकालें- कपड़े धोने के बाद उनमें बचा पानी सुखाने का सही तरीका अपनाएं. इसलिए कपड़ों को अच्छी तरह निचोड़ें. अगर आपके पास वॉशिंग मशीन है तो स्पिन मोड का इस्तेमाल करें. हैंगर पर फैलाकर सुखाएं- बारिश में कपड़े छत पर नहीं फैलाए जा सकते. इसलिए आप हैंगर का इस्तेमाल करें. इससे कपड़े जल्दी सूख भी जाएंगे और बदबू भी नहीं आएगी. कपड़े आप हैंगर पर टांग कर या रस्सी पर दूरी बनाकर फैलाएं. पंखे या एग्जॉस्ट फैन चला दें- कई बार कपड़े ठंडे लगते हैं या इसमें पानी की सीलन होती है. अगर आपके कपड़े भी ऐसे ही हो रहे हैं तो सुखाने के लिए आप एग्जॉस्ट फैन या सीलिंग फैन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लगातार हवा लगने से कपड़ों की नमी तेजी से कम होती है और उनमें सीलन की बदबू नहीं आती. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल- कपड़े की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है. आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन धोते वक्त डिटर्जेंट के साथ आधा कप बेकिंग सोडा इस्तेमाल करना होगा. हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें- कपड़ों को सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको एक साथ गीले या सीलन वाले कपड़े रखने होंगे और ड्रायर की मदद से कपड़े सुखाने होंगे.