अगर रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता या स्नैक खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो स्टफ्ड मिनी पेपर्स एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. यह नाम सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए बहुत ही स्वादिष्ट होता है. छोटे आकार की शिमला मिर्च को स्वादिष्ट मसालेदार फिलिंग से भरकर तैयार किया जाता है. इसे स्नैक, स्टार्टर या शाम की चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और अपनी पसंद के हिसाब से फिलिंग भी तैयार की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan Special: घर पर बहन के लिए ऐसे बनाएं मलाईदार रसमलाई, बाजार से भी अच्छा होगा स्वाद
स्टफ्ड मिनी पेपर्स कैसे बनाएं?
सामग्री
- मिनी शिमला मिर्च- 10
- पनीर- 100 ग्राम
- कॉर्न- 2 बड़े चम्मच
- बारीक कटा प्याज- 1
- बारीक कटी शिमला मिर्च- 2 बड़े चम्मच
- कद्दूकस किया हुआ चीज- 2 बड़े चम्मच
- हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
- चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
ऐसे तैयार करें स्टफ्ड मिनी पेपर्स
- सबसे पहले मिनी शिमला मिर्च को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. अब ऊपर से थोड़ा हिस्सा काटकर इसके बीज निकाल दें. ध्यान रखें कि पेपर्स टूटे नहीं, ताकि इनमें फिलिंग आसानी से भरी जा सके.
- एक बाउल में क्रम्बल किया हुआ पनीर, कॉर्न, प्याज, कटी शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें.
- इसमें चाट मसाला, काली मिर्च, लाल मिर्च और नमक मिलाएं. आखिर में कद्दूकस किया हुआ चीज डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब तैयार फिलिंग को एक-एक करके मिनी पेपर्स के अंदर भरें. फिर ऊपर से थोड़ा चीज डाल सकते हैं, जिससे पकने के बाद इसका स्वाद और भी अच्छा लगेगा.
- एक पैन में थोड़ा तेल लगाकर स्टफ्ड पेपर्स रखें और धीमी आंच पर ढककर पकाएं. बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें, ताकि सभी तरफ से अच्छी तरह पक जाएं.
- पेपर्स हल्के नरम और ऊपर से थोड़ा रोस्ट हो जाएं तो गैस बंद कर दें. आप इन्हें ओवन या एयर फ्रायर में भी तैयार कर सकते हैं.
- तैयार स्टफ्ड मिनी पेपर्स को प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालें. इन्हें पुदीना चटनी, दही की डिप या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- चना, दाल और चावल से बनाएं देसी बॉडी स्क्रब, नहाते ही त्वचा दिखेगी सॉफ्ट और चमकदार
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
16 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
18 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines