---विज्ञापन---

Raksha Bandhan Special: घर पर बहन के लिए ऐसे बनाएं मलाईदार रसमलाई, बाजार से भी अच्छा होगा स्वाद

क्या आप भी इस रक्षाबंधन अपनी बहन के लिए रसमलाई बनाना चाहते हैं? आइए आपको बताते हैं इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाने की आसान रेसिपी.

---विज्ञापन---

रक्षाबंधन का त्योहार करीब है, जो भाई और बहन दोनों के लिए ही काफी महत्वपूर्ण है. इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती है और भाई बहन को उपहार देते हैं और इस त्योहार को खुशी के साथ मनाते हैं. लेकिन इस त्योहार को और खास बनाने के लिए आप अपनी बहन के लिए मलाईदार रसमलाई बना सकते हैं. इस खुशी वाली दिन में इस शानदार मिठाई को अगर आप खुद से बनाकर अपनी बहन को खिलाएंगे, तो इससे पता चलेगा कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनको खुश करने के लिए मेहनत कर रहे हैं. भले ही आपने रसमलाई पहले कभी नहीं बनाई हो, लेकिन आपकी मेहनत और हम जो आपको आसान रेसिपी देंगे, उसकी मदद से आप बाजार से भी अच्छी रसमलाई बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बनाएं गुड़ खाजा, इस देसी मिठाई से कराएं भाई का मुंह मीठा

---विज्ञापन---

रसमलाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 3 पीस रीठा
  • फुल क्रीम दूध 6-7 कप
  • 2 कप चीनी
  • 3-5 ग्राम खट्टा उत्पाद जैसे नींबू
  • 1/2 टी स्पून कॉर्नफ्लोर
  • 1/2 टी स्पून मैदा
  • केसर की कुछ लड़ियां
  • पिस्ता
  • बादाम

कैसे बनाएं मलाईदार रसमलाई?

  • सबसे अच्छी रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाले कर छेना बनाएं. दूध को लगातार चलाते रहे ताकि वह जले नहीं और न ही पैन में लगे.
  • रीठा को खोलकर काट लें और इसके बीज को निकालकर छिलका गर्म पानी में भिदो दें.
  • अब साथ में थोड़ा गर्म पानी करके पिस्ता को ब्लांच कर लें. इन्हें कुछ देर उबाल लें. एक बार जब स्किन नरम और फूली हुई दिखने लगे तो इसे आंच से उतार लें.
  • अब इसे ठंडा करके इन्हें छीले और स्लाइस कर लें.
  • इसी तरह बादाम को भी ब्लांच करने के बाद छील लें.
  • दूध जब उबल जाए, तो उसे आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें
  • जब दूध ठंडा हो जाए, तो उसमें नींबू निचोड़ दें और धीरे-धीरे चलाते रहे.
  • दूध जब फट जाए, तो इसमें बर्फ का ठंडा पानी डालें और दूध को धीरे-धीरे इकट्ठा कर लें.
  • अब फटे हुए दूध को मलमल के कपड़े की मदद से छानकर दूसरे बर्तन में निकाल ले, ध्यान रखें कि उसमें मौजूद सारा पानी निकल जाए.
  • अब छेना में कॉर्नफ्लोर और मैदा मिलाकर डो तैयार कर लें और छोटे-छोटे बॉल्स तैयार कर लें.
  • अब चूल्हे पर एक बर्तन में पानी और चीनी को तेज आंच पर चढ़ाएं, ताकि चाशनी बन सके. ध्यान रखें कि चीनी और पानी की मात्रा बराबर हो.
  • जब चाशनी तैयार हो जाए, तो उसमें 2 बड़े चम्मच रीठा पानी डालें
  • अब रसमलाई को आराम से चाशनी में डालें. जब चाशनी में झाग आने लगे, तो चम्मच की मदद से इसे हल्के से दबाएं. ऐसा करने से झाग दब जाएंगे और रसमलाई ऊपर आ जाएगी.
  • अब उसमें थोड़ा उबला पानी डालें, जिससे झाग नीचे बैठ जाएगी और फिर रसमलाई को निकाल लें और बाद में पहले वाली चाशनी में रसमलाई को डालें.
  • अब थोड़ा सा दूध गर्म करें, लेकिन उसे उबाले नहीं और उसमें थोड़ा सा केसर डालें और चाशनी में रखी हुई रसमलाई को निकालकर उसमें डालें.
  • इस तरह आपकी रसमलाई तैयार हो जाएगी, जिसके ऊपर आप रबड़ी, पिस्ता और बादाम से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं.


 यह भी पढ़ें: Spring Roll: मार्केट जैसे स्प्रिंग रोल कैसे बनाएं? शेफ रणवीर बरार ने बताई रेसिपी; आप भी करें

First published on: Aug 25, 2026 06:11 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola