चना, दाल और चावल से बनाएं देसी बॉडी स्क्रब, नहाते ही त्वचा दिखेगी सॉफ्ट और चमकदार

Homemade Body Scrub: घर पर आसान तरीके से बॉडी की देखभाल करने के लिए आजमाएं ये देसी नुस्खा. जानिए इसे बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका जिससे नहाने के बाद त्वचा ज्यादा साफ, मुलायम और निखरी हुई नजर आ सकती है.

Homemade Body Scrub

चना दाल-चावल से बनाएं होममेड बॉडी स्क्रब. AI Generated Image

Homemade Body Scrub: शादी, पार्टी या किसी खास मौके पर चेहरे को तो चमका लिया जाता है मगर हाथ-पैर, कोहनी, घुटने और एड़ियों पर अक्सर गंदगी जमी रह जाती है जिसकी वजह से त्वचा रूखी और बेजान लगती है. ऐसे में पार्लर में महंगे बॉडी स्क्रब करने के बजाय घर की रसोई में मौजूद कुछ चीजों से ही एक आसान-सा स्क्रब घर पर तैयार किया जा सकता है. ये स्क्रब दाल-चावल से बनाया जा सकता है जो त्वचा की ऊपरी परत पर जमी डेड स्किन को हटाने में काफी मददगार साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर इस स्क्रब को कैसे घर पर ही बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई की इन चीजों से तैयार होगा स्क्रब पाउडर

हरी मूंग दाल- 2 बड़े चम्मच
चना दाल- 2 बड़े चम्मच
मसूर दाल- 2 बड़े चम्मच
भूरा चना- 2 बड़े चम्मच
चावल- 2 बड़े चम्मच
ओट्स- 2 बड़े चम्मच
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां- 2 बड़े चम्मच
बादाम- 8 से 10 दाने
केसर के रेशे- 8 से 10 रेशे
कस्तूरी हल्दी- 1 छोटा चम्मच
नारियल का तेल- 2 से 3 बड़े चम्मच
बॉडी वॉश- अपनी जरूरत के हिसाब से

स्क्रब पाउडर बनाने का तरीका

विज्ञापन
  • सबसे पहले सूखा पाउडर तैयार करने के लिए मूंग दाल, चना दाल, मसूर दाल, भूरा चना, चावल, ओट्स, बादाम, सूखी गुलाब की पंखुड़ियों और केसर को अच्छी तरह से सुखा लीजिए.
  • सभी को अच्छे से सुखाने के बाद सभी को मिक्सर में डालकर पीस लीजिए, ताकि सभी चीजों का बारीक पाउडर बनकर तैयार हो जाए.
  • अब इस स्क्रब पाउडर को स्टोर करने के लिए इसमें कस्तूरी हल्दी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. उसके बाद इस मिश्रण को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके रख लीजिए.

नहाने से पहले ऐसे करें बॉडी स्क्रब

इस पाउडर का सही इस्तेमाल करने के लिए पहले अपने शरीर को हल्का गीला कर लीजिए. फिर इस तैयार किए गए स्क्रब पाउडर को जरूरत के अनुसार निकालकर इसमें 2 से 3 चम्मच नारियल तेल मिला लीजिए और इसमें अपनी पसंद का बॉडी वॉश मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए. इस पेस्ट को अपने हाथ-पैरों और शरीर के दूसरे हिस्सों पर लगा लीजिए. इसे शरीर पर लगाकर हल्के हाथों से गोलाकार तरीके से मसाज कर लीजिए और करीब 5 से 10 मिनट के बाद इसे सामान्य पानी से धो लीजिए. इस स्क्रब को हर दिन इस्तेमाल करने के बजाय हफ्ते में एक बार ही इस्तेमाल करिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ