हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sooji Masala Roti Recipe: नाश्ते को बनाएं स्पेशल, ट्राई करें चटपटी सूजी मसाला रोटी, सभी करेंगे तरीफ

Breakfast Ideas: क्या आप भी नाश्ते में कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या खाया जाए? इस स्टोरी में हम आपको एक नई डिश सूजी मसाला रोटी बनाना सिखाएंगे, जो आपको एक हेल्दी और टेस्टी सुबह की शुरुआत करने में मदद करेगा.

विज्ञापन
सूजी मसाला रोटी बनाने का तरीका.

Breakfast Tips: अक्सर हम रोज एक जैसी सादी रोटी या ब्रेड खाकर ऊब जाते हैं और नाश्ते में कुछ अलग, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली चीज की तलाश करते हैं. दिन की अच्छी शुरुआत के लिए हेल्दी और टेस्टी नाश्ता का सेवन करना बहुत जरूरी है, लेकिन कई लोग जल्दबाजी के कारण अनहेल्दी या कुछ ऐसा खा लेते हैं कि उनका दिन थकान से भरा जाता है. अगर आप जल्दी बनने वाली डिश ढूंढ रहे हैं या कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह सूजी मसाला रोटी आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है. यह रोटी भी बेहद सरल तरीके से तैयार हो जाती है और इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं ये नई रेसिपी?

यह भी पढ़ें: दही Vs छाछ, गट हेल्थ और डाइजेशन के लिए कौन है ज्यादा असरदार?

किन-किन चीजों की होगी जरूरत?

विज्ञापन

इस स्वादिष्ट सूजी मसाला रोटी को बनाने के लिए आपको चाहिए;

  • 3/4 कप सूजी और 3/4 कप गुनगुना पानी.
  • 1/2 कप गेहूं का आटा.
  • 2 उबले और मैश किए हुए आलू.
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर.
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन और 1 छोटा चम्मच जीरा.
  • स्वादानुसार नमक और एक चुटकी हींग.
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी.
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया.
  • 1 छोटा चम्मच तेल.

घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट सूजी मसाला रोटी

विज्ञापन
  • इस रेसिपी को तैयार करना बेहद आसान है, बस इन स्टेप्स को ध्यान से अपनाएं.
  • सबसे पहले सूजी को एक बर्तन में लेकर उसमें गुनगुना पानी डालें और अच्छी तरह मिलाकर 5-6 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  • अब इसमें गेहूं का आटा, उबले आलू, सभी मसाले, हरा धनिया और थोड़ा सा तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें.
  • तैयार आटे को कुछ मिनट ढककर रखें, फिर छोटी लोइयां बनाकर सामान्य रोटी की तरह बेल लें.
  • गरम तवे पर मध्यम आंच में दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक सेकें.
  • इस तरह आपकी स्पेशल सूजी मसाला रोटी तैयार हो जाएगी, जिसे आप मजे से खाकर सुबह की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बच्चों की हाइट कैसे बढ़ाएं? आजमाएं ये आसान टिप्स, जल्दी दिखने लगेगा असर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola