Shakarkandi Puri Recipe: सर्दियों में शकरकंदी काफी खाई जाती है. कुछ लोग नाश्ते में शकरकंदी खाना पसंद करते हैं. उबली हुई शकरकंदी खाने के बहुत ही फायदे हैं, जिसका सेवन करने की अक्सर सलाह दी जाती है. हालांकि, कई बार सुबह-सुबह शकरकंदी खाने का मन नहीं करता और उबली हुई शकरकंदी बच जाती है. ऐसे में आप उसी बची हुई शकरकंद से मुलायम और स्वादिष्ट पूरी तैयार कर सकते हैं. उबली हुई शकरकंदी का इस्तेमाल वैसे तो और व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है. अक्सर व्रत में उबली हुई शकरकंद खाई जाती है. बेहतर होगा कि आप रात में आलू-मटर की सब्जी के साथ परोसने के लिए शकरकंदी की पूरी सर्व करें. इससे खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा.
इसे भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला शकरकंद? हो सकता है गंभीर खतरा
शकरकंदी की पूरी कैसे तैयार करें?
सामग्री
- उबली हुई शकरकंद- 1 कप
- गेहूं का आटा- 2 कप
- अजवाइन- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- गरम मसाला- चुटकी भर
- तेल- फ्राई करने के लिए
पूरी बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और इसमें मैश की हुई या बची हुआ शकरकंदी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. अब इसमें नमक, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला आदि सारे मसाले डालें.
- अब इसमें 1 छोटा चम्मच तेल या घी डालें. तेल डालने से पूरी ज्यादा मुलायम और फूली हुई बनती है. फिर आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट और स्मूद आटा गूंथ लें.
- फिर आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. 10 मिनट के बाद आटे की लोइयां बनाएं और हल्का सूखा आटा लगाकर पूरी को अच्छी तरह से बेल लें.
- सारी पूरी बेलने के बाद गैस पर एक कड़ाही रखें और तेल डालकर गर्म होने दें. फिर हल्की आंच पर दें और एक-एक करके पूरी डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
इसे भी पढ़ें- Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर ट्राई करें ये 5 स्वादिष्ट तिरंगा रेसिपीज, शाम के लिए हैं एकदम परफेक्ट
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 hr agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
5 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
7 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines