इस विटामिन की कमी दिमाग को कर सकती है खोखला, इन लक्षणों को न करें इग्नोर

Vitamin For Brain Health: विटामिन्स की कमी से शरीर में कई तरह की समस्या पैदा हो सकती हैं. ऐसा ही एक विटामिन दिमाग के लिए इतना जरूरी है कि उसकी कमी से दिमाग खोखला तक हो जाता है. आइए जानते हैं इस Vitamin के बारे में.

Vitamin B12 Deficiency

इस विटामिन की कमी से दिमाग पर पड़ता है बुरा असर.

Vitamin Ki Kami: विटामिन शरीर के लिए बहुत जरूरी है, और इसकी कमी से शरीर पर गंभीर असर पड़ सकता है. लेकिन अगर इन विटामिन्स का ख्याल न रखा जाएं, तो इसकी कमी से कई तरह की समस्याएं भी सकती हैं, और कई मामलों में खतरनाक बीमारियों में भी घिर सकते हैं. लेकिन हम इस स्टोरी में एक ऐसे खास विटामिन की बात करेंगे, जिसकी कमी दिमाग पर असर करती है और इस तरह उसे प्रभावित करती है कि मानों दिमाग खोखला हो गया हो.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-सा विटामिन कर देता है दिमाग को खोकला?

इस विटामिन का नाम है विटामिन-B12 (Vitamin B12),जो खासतौर पर दिमाग और नर्वस सिस्टम (Nervous System) की सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. एक्सपर्ट्स इसे लेकर बताते हैं कि, इसकी कमी लंबे समय तक रहे तो दिमाग कार्यों को धीरे-धीरे प्रभावित करने लगती है. अगर आप सोच रहे हैं, कि ये विटामिन कितना जरूरी है, तो जान लीजिए कि:

  • यह नर्वस सिस्टम को सुरक्षित रखता है.
  • दिमाग तक संदेश पहुंचाने वाली नसों को मजबूत बनाता है.
  • शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करता है, जिससे दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है.
  • इसी के साथ, याददाश्त, एकाग्रता और मूड को संतुलित रखने में भी इस विटामिन का बड़ा योगदान रहता है.

कैसे हो जाती है इस विटामिन की कमी

विज्ञापन

डॉक्टर्स के अनुसार, शरीर में विटामिन B12 की कमी के कई कारण हो सकते हैं. शाकाहारी या वेगन डाइट लेने वाले लोगों में इसकी कमी ज्यादा देखी जाती है, क्योंकि बी12 मुख्य रूप से नॉन-वेज फूड में पाया जाता है. साथ ही, उम्र बढ़ने के साथ शरीर की पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे यह कमी हो सकती है. इसके अलावा पेट से जुड़ी कुछ बीमारियां, लंबे समय तक कुछ खास दवाओं का सेवन और बहुत अधिक जंक फूड या अनियमित खानपान भी विटामिन B12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) का कारण बन सकते हैं.

Vitamin B12 की कमी के कारण दिखते हैं ऐसे असर

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लंबे वक्त तक विटामिन-B12 की कमी से कई तरह के असर देखने को मिल सकते हैं. इनमें:

  • याददाश्त कमजोर हो जाना, यानी नाम और रोजमर्रा की बातों को भूलने लगना.
  • किसी चीज में ध्यान नहीं लगा पाना. यानी किसी काम को समझने की बहुत कोशिश की जाएं, तो उसे समझने में बहुत मुश्किल होना और छोटी चीजों को एकदम भूल जाना.
  • Vitamin-B12 दिमाग में फील-गुड हार्मोन बनाने में मदद करता है. इसकी कमी से ज्यादा चिड़चिड़ापन, उदासी या बेचैनी महसूस हो सकती हैं.
  • साथ ही, इसकी कमी से सोचने-समझने की क्षमता भी काफी हद तक कम हो जाती है और नसें कमजोर पड़ने लगती हैं. इस कारण हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो सकती है.

कैसे पूरी करें इसकी कमी पूरी

विज्ञापन

विटामिन B12 (How To Fulfill Vitamin B12 Deficiency) की कमी को सही खानपान और सही इलाज से आसानी से पूरा किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है. दूध, दही, पनीर, चीज, अंडा और मछली जैसे फूड विटामिन B12 के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. जो लोग शाकाहारी हैं, वे दूध और दूध से बनी चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर सकते हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि किसी भी तरह की दवा या सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि कमी को सुरक्षित और सही तरीके से पूरा किया जा सके.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ