Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर ट्राई करें ये 5 स्वादिष्ट तिरंगा रेसिपीज, शाम के लिए हैं एकदम परफेक्ट 

Tiranga Recipes: आज हम आपको 5 ऐसी डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें 26 जनवरी के दिन आसानी से तैयार किया जा सकता है. आप इन डिशेज को सिंपल या तिरंगा स्टाइल में सर्व कर सकते हैं, क्योंकि बच्चों को यह थीम बहुत ही पसंद आने वाली है. 

Republic Day Dishes.jpg

रिपब्लिक डे के लिए स्पेशल तिरंगा रेसिपीज

विज्ञापन

Republic Day Special Tiranga Recipes: गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी देशभक्ति का सबसे बड़ा पर्व है. इस दिन स्कूलों, कॉलोनियों और घरों में बच्चों के लिए खासतौर से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. बच्चे इस दिन का पूरे साल इंतजार करते हैं और हर बार कुछ नया करने के बारे में सोचते हैं. ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को सरप्राइज देने के लिए कुछ प्लान कर रहे हैं तो आपको तिरंगा खाना तैयार करना चाहिए. हम आपको 5 मजेदार तिरंगा रेसिपीज बता रहे हैं जिसे शाम के वक्त बनाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- दाल कुकर से बाहर क्यों निकलती है? कुकिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

रिपब्लिक डे के लिए स्पेशल तिरंगा रेसिपीज | Republic Day Special Tiranga Recipes

तिरंगा इडली- आप बच्चों के लिए घर पर ही तिरंगा इडली तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. बस आपको चावल का बैटर तैयार करना होगा और इसे तीन हिस्से में बांटकर तिरंगे का रंग डालना होगा और इडली के स्टैंड में अपने हिसाब से बैटर डालकर बनाना होगा.
तिरंगा सैंडविच- अगर आपको जल्दी में कुछ बनाना है तो आपको सैंडविच बनाना चाहिए. इसमें आप हेल्दी चीजें डाल सकते हैं जैसे गाजर या हरे गोभी के पत्ते आदि. सफेद ब्रेड के साथ तिरंगा थीम में डालकर तुरंत तैयार करके बच्चों को सर्व करें.  
तिरंगा ढोकला- इस बार आप पीला ढोकला नहीं, बल्कि तिरंगा स्टाइल में ढोकला तैयार करें. इसके लिए आपको सूजी इस्तेमाल करनी होगी और बैटर बनाने के बाद तीन हिस्सों में बांटना होगा ताकि तिरंगा थीम में आसानी से बनाया जा सके.
तिरंगा पुलाव- अगर आपका बच्चा खाने की डिमांड कर रहा है तो तिरंगा पुलाव तैयार करना बेस्ट हो सकता है. तिरंगा पुलाव तैयार करने के लिए आप गाजर और मटर का इस्तेमाल करें. बाकी पुलाव तैयार करने के बाद ऊपर से गाजर और मटर डालकर तिरंगा स्टाइल में सर्व करें.  
तिरंगा ड्रिंक्स- खाने के साथ कुछ पीने के लिए सोच सकते हैं. आप तिरंगा ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आप ग्रीन मिंट सिरप, सोडा या स्प्राइट या संतरे का जूस इस्तेमाल कर सकते हैं. एक साथ सर्व करना चाहते हैं या अलग-अलग सर्व करने के लिए अपने बच्चे से सलाह लें.  

इसके अलावा, आप मिल्क शेक भी तैयार कर सकते हैं. मिल्क शेक बनाने के लिए आप दूध, केसर और पिस्ता का इस्तेमाल करें. ऊपर से शेक में तिरंगा स्टाइल में सर्व करना अच्छा हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ