Dinner Recipe: सुबह की बची हुई शकरकंद से तैयार करें मुलायम पूरी, यहां जानिए आसान रेसिपी स्टेप बाय स्टेप

Leftover Shakarkandi Recipe: अगर सुबह उबली हुई शकरकंद बच गई है और समझ नहीं आ रहा कि इसका क्या किया जाए तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आप इससे डिनर के लिए सॉफ्ट और मुलायम पूरी बनाकर तैयार कर सकते हैं.

Leftover Shakarkandi Recipe

बची हुई शकरकंद से तैयार पूरी बनाने का तरीका. Image Credit- Freepik

Shakarkandi Puri Recipe: सर्दियों में शकरकंदी काफी खाई जाती है. कुछ लोग नाश्ते में शकरकंदी खाना पसंद करते हैं. उबली हुई शकरकंदी खाने के बहुत ही फायदे हैं, जिसका सेवन करने की अक्सर सलाह दी जाती है. हालांकि, कई बार सुबह-सुबह शकरकंदी खाने का मन नहीं करता और उबली हुई शकरकंदी बच जाती है. ऐसे में आप उसी बची हुई शकरकंद से मुलायम और स्वादिष्ट पूरी तैयार कर सकते हैं. उबली हुई शकरकंदी का इस्तेमाल वैसे तो और व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है. अक्सर व्रत में उबली हुई शकरकंद खाई जाती है. बेहतर होगा कि आप रात में आलू-मटर की सब्जी के साथ परोसने के लिए शकरकंदी की पूरी सर्व करें. इससे खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

शकरकंदी की पूरी कैसे तैयार करें?

सामग्री

  • उबली हुई शकरकंद- 1 कप
  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- चुटकी भर
  • तेल- फ्राई करने के लिए

पूरी बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और इसमें मैश की हुई या बची हुआ शकरकंदी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. अब इसमें नमक, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला आदि सारे मसाले डालें.
  • अब इसमें 1 छोटा चम्मच तेल या घी डालें. तेल डालने से पूरी ज्यादा मुलायम और फूली हुई बनती है. फिर आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट और स्मूद आटा गूंथ लें.
  • फिर आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. 10 मिनट के बाद आटे की लोइयां बनाएं और हल्का सूखा आटा लगाकर पूरी को अच्छी तरह से बेल लें.
  • सारी पूरी बेलने के बाद गैस पर एक कड़ाही रखें और तेल डालकर गर्म होने दें. फिर हल्की आंच पर दें और एक-एक करके पूरी डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.

इसे भी पढ़ें- Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर ट्राई करें ये 5 स्वादिष्ट तिरंगा रेसिपीज, शाम के लिए हैं एकदम परफेक्ट 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ