Sawan Special: सावन का महीना आते ही घरों में पूजा-पाठ, व्रत और स्वादिष्ट पारंपरिक मिठाइयों की रौनक बढ़ जाती है. इस मौसम में घेवर सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक माना जाता है. अगर आप इस बार नॉर्मल घेवर की जगह कुछ नया और खास ट्राई करना चाहते हैं तो गुलकंद घेवर एक बेहतरीन ऑप्शन है. गुलकंद की खुशबू, रबड़ी की मिठास और घेवर की कुरकुराहट मिलकर ऐसा स्वाद देती है जिसे हर कोई पसंद करेगा. तो देर किस बात कि आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप गुलकंद कैसे घर पर तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बाथरूम की गंदी टाइल्स को कैसे साफ करें? जानिए पीली पड़ी Tiles को चमकाने का नुस्खा
गुलकंद घेवर की रेसिपी
सामग्री
- सादा घेवर- 1 कप
- गाढ़ी रबड़ी- आधा कप
- गुलकंद- 3 बड़े चम्मच
- कटे हुए पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच
- कटे हुए बादाम- 1 बड़ा चम्मच
- सूखी गुलाब की पंखुड़ियां- 1 छोटा चम्मच
- इलायची पाउडर- 1 चम्मच
- चांदी का वर्क
विधि
- सबसे पहले घेवर को एक प्लेट में रखें. अगर आप चाहें तो हल्की चीनी की चाशनी की कुछ बूंदें डाल सकते हैं, ताकि मिठास और बढ़ जाए.
- अब घेवर के ऊपर गाढ़ी और ठंडी रबड़ी को अच्छी तरह फैला दें. इससे मिठाई का स्वाद और भी अच्छा हो जाएगा.
- फिर रबड़ी के ऊपर से गुलकंद फैलाएं. गुलकंद आप अपनी पसंद के हिसाब से कम या ज्यादा रख सकते हैं.
- अब कटे हुए पिस्ता, बादाम और इलायची पाउडर ऊपर से छिड़कें. आखिर में सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डालें.
- अगर चाहें तो चांदी का वर्क लगाकर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें और फिर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
- स्वाद बढ़ाने के लिए आप गुलकंद की ठंडी तासीर और घेवर का पारंपरिक स्वाद का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- सीलिंग फैन कम हवा दे रहा है? नया फैन खरीदने से पहले ट्राई करें ये 5 हैक्स
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 hr ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
12 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
21 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
21 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
22 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
22 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines