सीलिंग फैन कम हवा दे रहा है? नया फैन खरीदने से पहले ट्राई करें ये 5 हैक्स

How To Fix Slow Ceiling Fan: सीलिंग फैन की हवा धीमी हो गई है तो यहां जानिए किन हैक्स को आजमाने पर सीलिंग फैन की स्पीड बढ़ाई जा सकती है.

how to increase fan speed at home
1 / 7
how to increase fan speed at home

Ceiling Fan Slow Speed Problem: पंखे की स्पीड धीमी हो जाना एक आम समस्या है. मानसून में उमस की वजह से दिक्कत और बढ़ जाती है. ऐसे में लोग अक्सर नया पंखा लेना ज्यादा बेहतर समझते हैं. लेकिन, हर बार दिक्कत पंखा खराब होने से नहीं होती है. कभी-कभी ढीले कनेक्शन, धूल या फिर फिटिंग खराब होने जैसी छोटी वजहों से भी पंखे की स्पीड कम हो जाती है. यहां ऐसे ही कुछ 5 हैक्स दिए जा रहे हैं जिन्हें ट्राई करने पर आपको नया फैन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

सबसे पहले फैन के ब्लेड अच्छी तरह साफ करें

सबसे पहले फैन के ब्लेड अच्छी तरह साफ करें2 / 7

कभी-कभी फैन की लंबे समय तक सफाई न होने से भी फैन कम हवा देता है. ज्यादा धूल जमी होने पर मोटर पर दबाव पड़ता है और फैन ज्यादा हवा नहीं दे पाता. अगर ब्लेड पर धूल दिख रही है तो किसी साफ गीले कपड़े से फैन को अच्छी तरह साफ करें. ऐसा नियमित रूप से हर हफ्ते करें. सफाई से समय के साथ फैन की परफॉरमेंस बेहतर हो जाएगी.

विज्ञापन

फैन कैपेसिटर की जांच करें

फैन कैपेसिटर की जांच करें 3 / 7

अगर फैन शुरू होने में समय लेता है या फिर उसकी स्पीड कम हो गई है तो कैपेसिटर की जांच जरूर कराएं. कैपेसिटर का काम होता है फैन को शुरू में ताकत देना, इसलिए कैपेसिटर में खराबी आने से फैन की स्पीड धीमी हो सकती है.

रेगुलेटर पर ध्यान देना

रेगुलेटर पर ध्यान देना4 / 7

कई बार असली दिक्कत फैन में न होकर स्विच बोर्ड के रेगुलेटर में होती है. रेगुलेटर के खराब या पुराने हो जाने से फैन तक पूरी वोल्टेज नहीं पहुंच पाती जिसकी वजह से उसकी स्पीड धीमी हो जाती है. जरूरत पड़े तो इलेक्ट्रिशियन को बुला कर रेगुलेटर बदल कर देखें शायद आपकी दिक्कत इसी से ठीक हो जाए.

विज्ञापन

ब्लेड और स्क्रू ढीले तो नहीं

ब्लेड और स्क्रू ढीले तो नहीं 5 / 7

ज्यादा लंबे समय के बाद फैन के स्क्रू ढीले हो जाते हैं जिसकी वजह से फैन चलते वक्त आवाज भी करता है और उसकी स्पीड भी कम हो जाती है. इसलिए एक बार सभी स्क्रू कसवाएं और फैन की फिटिंग की भी जांच करवाएं. पंखे की बेहतर परफॉरमेंस के लिए साल में कम से कम एक बार फैन की फिटिंग की जांच जरूर करवाएं.

मोटर की सर्विसिंग कराएं

मोटर की सर्विसिंग कराएं 6 / 7

लंबे समय तक फैन का इस्तेमाल करने से मोटर के आस-पास धूल जम जाती है जिसके कारण फैन गर्म होने लगता है और उसकी परफॉरमेंस कम हो जाती है. इसलिए नियमित रूप से मोटर की सर्विसिंग कराएं. किसी भी ब्रश या साफ कपड़े की मदद से मोटर की सफाई करें. समय-समय पर ये सर्विसिंग फायदेमंद हो सकती है.

विज्ञापन

किन बातों का रखें ध्यान

किन बातों का रखें ध्यान 7 / 7

फैन की सफाई करने से पहले हमेशा पहले स्विच से फैन को बंद कर दें. कभी भी फैन की सफाई स्विच ऑन करके न करें. ध्यान रखें कि कभी भी खुद से ही घर में वाइरिंग खोलने की कोशिश न करें, हमेशा इलेक्ट्रिशियन की मदद लें. अगर फैन से कभी भी स्पार्क, जलने की बदबू या धुआ आए तो तुरंत फैन का इस्तेमाल बंद कर दें और इलेक्ट्रिशियन से संपर्क करें. यह भी पढ़ें - बाथरूम की गंदी टाइल्स को कैसे साफ करें? जानिए पीली पड़ी Tiles को चमकाने का नुस्खा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन