बाथरूम की गंदी टाइल्स को कैसे साफ करें? जानिए पीली पड़ी Tiles को चमकाने का नुस्खा
Bathroom Tiles Kaise Saaf Kare: बाथरूम की टाइल्स पर जमी गंदगी की परत को हटाने के लिए यहां बताए हैक्स आपके काम आ सकते हैं. इन हैक्स की मदद से घंटों की मेहनत के बजाय मिनटों में ही टाइल्स को चमका सकेंगे आप.

Bathroom Tiles Cleaning: बाथरूम के फर्श और दीवारों की टाइल्स को अगर लंबे समय तक साफ ना किया जाए तो इनपर पानी के दाग जमने लगते हैं, गंदगी और बैक्टीरिया के कारण टाइल्स पीली नजर आने लगती हैं और इनपर चिकनाहट जमने लगती है. ऐसे में इन गंदी टाइल्स को साबुन-पानी से घिसने की कोशिश की जाए तो ये साफ होने का नाम ही नहीं लेती हैं. इसीलिए यहां आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप टाइल्स को नये जैसा चमका सकते हैं.
बेकिंग सोडा और सफेद सिरका
2 / 7बाथरूम की टाइल्स को साफ करने के सबसे अच्छे तरीकों में यह नुस्खा आता है. आजमाने के लिए एक कप बेकिंग सोडा में आधा कप सफेद सिरका और थोड़ा सा गुनगुना पानी लेकर मिला लें. इस मिश्रण को बाथरूम की टाइल्स पर लगाकर रगड़ें और 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. टाइल्स चमक जाती हैं.
नींबू और नमक
3 / 7पीले दाग लगी टाइल्स को चमकाने के लिए नींबू और नमक का मिश्रण काम आएगा. एक कटोरी में नींबू का रस लेकर उसमें एक चम्मच नमक मिला लें. यह मिश्रण किसी अच्छे क्लीनर की तरह ही काम करता है.
सिरके का घोल
4 / 7स्प्रे बोतल में सिरके और पानी को बराबर मात्रा में लेकर मिला लें. इसे टाइल्स पर छिड़कें और कुछ देर रखने पर धब्बे ढीले पड़ने लगें तो जूना लेकर घिस दें. दाग हटने लगते हैं.
हाइ़ड्रोजन पैरोक्साइड
5 / 7बाजार से आसानी से हाइड्रोजन पैरोक्साइड खरीदा जा सकता है. हाइड्रोजन पैरोक्साइड को टाइल्स पर लगाएं और जब झाग बनने लगे तो हल्का स्क्रब करके धोकर हटा लें.
लिक्विड डिश सोप और सिरका
6 / 7लिक्विड डिश सोप का असर बढ़ाने के लिए उसमें सिरका मिलाया जा सकता है. जिन टाइल्स की चमक फीकी पड़ गई है उन्हें इस तरह साफ करने पर चमक वापस लौट आती है.
ऐसे रखें टाइल्स को शाइनी
7 / 7बाथरूम की टाइल्स चमकती रहें इसके लिए नहाने के बाद फर्श और दीवारों की टाइल्स पर भी वाइपर मार दें. इसके अलावा, हफ्ते में एक बार टाइल्स की सफाई जरूर करें. यह भी पढ़ें - भीगने पर पारदर्शी बन जाते हैं इन 5 रंगों के कपड़े, बारिश में पहनने की ना करें गलती