त्योहारों का सीजन चल रहा है, अभी करवा चौथ, दिवाली और छत जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार आने बाकी है, जिसको लेकर लोग अभी से खरीदारी कर रहे हैं. इन त्योहारों में खानपान की चीजें बनाने के लिए कई तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है. अक्सर लोगों का डर रहता है कि कहीं त्योहार के खुशियों के बीच कुछ मिलावटी न खा लें, जिससे परिवार के लोग बीमार पड़ जाए. त्योहारों में मक्खन का अच्छा खासा इस्तेमाल होता है, लेकिन कैसा हो कि आप जिस मक्खन को शुद्ध समझकर इस्तेमाल कर रहे हैं, वह हकीकत में मिलावटी हो? ये सोचकर ही डर लगने लगता है.
आए दिन मामला सामने आता है, रहते हैं कि बाजार में दूध, पनीर, दाल आदि मिलावटी बिक रही हैं, ऐसे में मक्खन पर भी इसका खतरा बना रहता है. मिलावटी के खतरे से खुद को बचाने के लिए बेहतर रहेगा कि आप घर पर ही शुद्ध देसी मक्खन बना लें. इससे ये होगा कि त्योहार में आप और आपका परिवार सेहतमंद रहेगा और मिलावटी मक्खन के खतरे से भी दूर रहेगा. इतना ही नहीं, घर पर मक्खन बनाना मुश्किल भी नहीं, आप आसानी से इसे बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बाजार का मिलावटी आटा खाने से बेहतर, घर पर आसानी से बनाएं शुद्ध कुट्टू का आटा; न पेट खराब होगा न फूड पॉइजनिंग
किन चीजों से पड़ेगी जरूरत?
घर पर टेस्टी देसी शुद्ध मक्खन बनाने के लिए आपको भारी खर्च नहीं करना पड़ेगा, बल्कि सीमित चीजों से ही आप मक्खन बना सकते हैं. घर पर मक्खन बनाने के लिए;
- 10-12 दिनों की इकट्ठा दूध की मलाई.
- 1-2 कप ठंडा पानी
- नमकीन बटर बनाने के लिए चुटकी भर नमक.
घर पर कैसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
- मक्खन बनाने के लिए रोजाना दूध उबालकर उसमें बनने वाली मलाई को निकाल लें और फ्रिज या फ्रीजर में स्टोर कर लें. 10-12 दिनों तक इकट्ठा की हुई मलाई को मक्खन बनाने से पहले फ्रिज या फ्रीजर से करीब 2 घंटे पहले निकाल लें.
- समय पूरा होने के बाद मलाई को एक बड़े बर्तन में डालें और मथानी या चम्मच की मदद से 5-7 मिनट तक लगातार एक ही दिशा में उसे फेंटे और नमक भी उसी दौरान डाल दें. ऐसा आप तब तक करें, जब तक मलाई हल्की होकर फटने न लगे.
- मलाई से जब दानेदार मिश्रण अलग हो जाए, तो उसमें 1-2 कप ठंडा बर्फ वाला पानी मिला दें. ऐसा करने पर मक्खन पानी के ऊपर आ जाएगा और छाछ नीचे बैठ जाएगी.
- अब कलछी या किसी चम्मच से पानी के ऊपर आए हुए मक्खन को निकाल लें और एक अलग बर्तन में रख दें.
- मक्खन जब अलग कर लें, तो साधे से ठंडा पानी में उसे अच्छे से धोएं, ताकि मक्खन से दूध अच्छे से अलग हो जाए.
- इस तरह आपका शुद्ध देसी मक्खन तैयार हो जाएगा, जिसे आप किसी डिब्बे में भरकर फ्रिज में 1-2 हफ्ते के लिए स्टोर कर सकते हैं.
- बता दें कि जो पानी बच जाएगा, उसको न फेंकें, क्योंकि वह छांछ है, इसका भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: असली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
संबंधित खबरें
न ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
2 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
4 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
15 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines