असली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

फेस्टिवल का सीजन चल रहा है. ऐसे में घी का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है. अगर आप भी मार्केट से घी खरीदने के लिए जा रहे हैं तो पहले असली और नकली में पहचान करना सीख लें. 

how to identify pure desi ghee

शुद्ध घी का रंग अलग-अलग हो सकता है, जबकि मिलावटी घी में पीलापन ज्यादा होता है. Image Credit- AI

घी का इस्तेमाल किचन में कई तरह से किया जाता है. कोई दाल में तड़का लगाने, तो कोई रोटी पर घी लगाने या फिर हलवा और लड्डू जैसी मिठाइयां बनाने के लिए करता है. ऐसा इसलिए क्योंकि घी स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को हेल्दी फैट और विटामिन देने का काम करता है. आयुर्वेद में तो घी का इस्तेमाल ब्यूटी और हेल्थ को सुधारने के लिए भी किया जाता है. इस वक्त वैसे भी फेस्टिवल सीजन चल रहा है. ऐसे में मार्केट में घी की डिमांड ज्यादा है. डिमांड को पूरा करने के लिए कुछ लोग मिलावट भी कर सकते हैं. ऐसे में घी की शुद्धता को लेकर सवाल उठना लाजमी है और असली और नकली घी की पहचान करना भी जरूरी है. अगर आपको पहचान करना नहीं आता तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

घी के रंग से कैसे करें पहचान? 

असली घी का अंदाजा लगाने के लिए सबसे पहले आपको उसके रंग पर ध्यान देना होगा. आमतौर पर घी का रंग हल्के पीले से लेकर सुनहरे पीले या लगभग सफेद रंग का होता है. हालांकि, शुद्ध घी का रंग अलग-अलग हो सकता है, जबकि मिलावटी घी में पीलापन ज्यादा होता है. 

खुशबू से करें असली घी की पहचान 

शुद्ध घी में खुशबू अलग ही होती है, जिसे हल्का गर्म करके आसानी से पहचाना जा सकता है. वहीं, कुछ मिलावटी घी या खराब क्वालिटी वाले घी में अजीब सी महक हो सकती है. 

विज्ञापन

कैसे करें असली घी की पहचान? 

घी की खुशबू समझने के लिए आप थोड़ी मात्रा में इसे गर्म करके देख सकते हैं. 

कैसे करें?

  • एक साफ बर्तन में एक चम्मच घी लें. 
  • इसे हल्की आंच पर गर्म करें. 
  • फिर घी के पिघलने और उसकी खुशबू पर ध्यान दें. 
  • अगर गर्म होने पर घी का पिघलना नेचुरल है तो इसका मतलब घी असली है. 

फ्रिज में रखकर करें चेक 

घी को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखने पर बदलाव आ सकता है. हालांकि, घी का जमना उसके फैटी एसिड पर भी डिपेंड करता है. अगर घी जमने के बाद रंग बदल ले या चिकनाई ज्यादा नजर आए तो उसमें मिलावट की गई है. 

विज्ञापन

शुद्धता टेस्ट करने के लिए आयोडीन आएगा काम 

अगर आपको लग रहा है कि घी में स्टार्च मिलाया गया है तो आयोडीन का इस्तेमाल किया जा सकता है. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भी इस टेस्ट को करने की सलाह दी है. इस दौरान घी को पानी के साथ मिलाकर गर्म करके ठंडा किया जाता है और फिर आयोडीन घोल की कुछ बूंदें डाली जाती हैं. अगर नीला रंग दिखाई देता है तो इसमें स्टार्च की मिलावट की गई है. 

खरीदते वक्त किन बातों पर ध्यान दें? 

  • घी की खरीदारी के वक्त आपको ये सावधानियां बरतनी चाहिए. 
  • पैकेट पर लिखी सामग्रियों का नाम जरूर पढ़ें. 
  • FSSAI लाइसेंस नंबर और उसके बारे में जानकारी जरूर पता करें. 
  • पैकेट की सील और एक्सपायरी या बेस्ट बिफोर की तारीख भी चेक करें. 
  • खुला हुआ घी किसी अच्छी दुकान से ही खरीदें.

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में रूखे और बेजान हो जाते हैं बाल? अभी से अपनाएं ये आसान टिप्स, Hair Fall और फ्रिजीनेस से भी मिल सकेगी राहत

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ