Monsoon Special Soup: बारिश का मौसम गर्मी से राहत दिलाता है और ठंडी हवाएं चलने के साथ-साथ मन को शांत करता है. इस दौरान हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है और लोग वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं की चपेट में आ जाते हैं. इसलिए कई डॉक्टर हेल्दी खाने की सलाह देते हैं और डाइट में उन चीजों को शामिल करना है जिन्हें खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. ऐसे में आप वेजिटेबल सूप बनाकर पी सकते हैं, जिसमें अपनी पसंद की सब्जियों को डाल सकते हैं. बेहतर रहेगा कि आप मिक्स वेज का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- खीरा कड़वा निकले तो क्या करें? ये 4 हैक्स खीरे की कड़वाहट कर देंगे दूर
हेल्दी मिक्स वेजिटेबल सूप रेसिपी
सामग्री
- गाजर- 2 (बारीक कटी हुई)
- टमाटर- 1
- पालक- आधा कप
- बीन्स- 2
- शिमला मिर्च- आधा कप
- अदरक- आधा इंच
- लहसुन की कलियां- 2
- काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- आधा छोटा चम्मच
- घी या ऑलिव ऑयल
- पानी- 3 कप
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें. फिर एक पैन में घी या ऑलिव ऑयल गर्म करें.
- इसमें अदरक और लहसुन को हल्का भून लें और अब सभी सब्जियां डालकर 3 मिनट तक चलाएं.
- अब इसमें पानी डालकर 15 मिनट तक पकाएं. फिर चाहें तो सूप को हल्का ब्लेंड कर लें या ऐसे ही रहने दें.
- ऊपर से काली मिर्च डालें और गर्मागर्म सर्व करें. अगर आप चाहें तो इसमें कॉर्न भी डाल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 1 चम्मच नमक से निपट जाएंगे घर के कई काम, जानिए इसके 7 कमाल के इस्तेमाल
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
9 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
10 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
11 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
14 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
16 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
16 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
19 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines