सिर्फ 1 चम्मच नमक से निपट जाएंगे घर के कई काम, जानिए इसके 7 कमाल के इस्तेमाल

Different Uses of Salt: अगर आपको लगता है कि नमक का इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. हालांकि, ऐसा नहीं है क्योंकि शायद आपको इस लेख में बताए गए हैक्स के बारे में पता नहीं है. इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि एक बार यह लेख पूरा पढ़ें. 

namak ka anokha istemal
1 / 8
नमक से निपटाएं ये काम. Image Credit- Freepik

Namak Ka Anokha Istemal: नमक सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि घर के कई छोटे-बड़े कामों में भी बहुत काम आ सकता है. इससे आप कई काम आसान बना सकते हैं. किचन और घर में नमक का इस्तेमाल वैसे तो कई तरह से किया जाता है, लेकिन हम सिर्फ उन हैक्स के बारे में बताएंगे जो यकीनन उपयोगी साबित हो सकते हैं. आप नमक से सफाई, बदबू दूर करने और कुछ घरेलू समस्याओं को आसान बना सकते हैं. हालांकि, नमक का इस्तेमाल हर जगह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इससे कुछ चीजों को नुकसान हो सकता है.  

विज्ञापन

सिंक की सफाई करें

सिंक की सफाई करें  2 / 8

आप नमक की मदद से सिंक की सफाई कर सकते हैं. इसकी मदद से सिंक के दाग और बदबू को आसानी से कम किया जा सकता है. इसमें 1 चम्मच नमक डालें और उसके ऊपर गर्म पानी डाल दें. इसे भी पढ़ें- मॉनसून में स्किन ऑयली हो जाती है तो लगा लें यह फेस पैक, त्वचा ग्लोइंग दिखेगी आपकी

विज्ञापन

कटिंग बोर्ड पर रगड़ें

कटिंग बोर्ड पर रगड़ें  3 / 8

नमक को अगर कटिंग बोर्ड पर रगड़ा जाए तो इसकी गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी. आप लकड़ी या प्लास्टिक के कटिंग बोर्ड पर नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. बस एक चम्मच नमक चाहिए होगा.

स्टील के बर्तनों की सफाई

स्टील के बर्तनों की सफाई 4 / 8

स्टील के बर्तनों की सही तरह से सफाई करने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा करने से इसमें से आ रही बदबू आसानी से साफ हो जाएगी और लंबे वक्त तक बर्तन नए जैसे रहेंगे.

विज्ञापन

फ्रिज में करें इस्तेमाल

फ्रिज में करें इस्तेमाल  5 / 8

फ्रिज की गंदगी को साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए हल्का गुनगुना पानी लें और थोड़ा नमक डालकर अंदरूनी हिस्सा साफ करें. ऐसा हफ्ते में दो बार किया जा सकता है.

चीजें भुनने के लिए करें इस्तेमाल

चीजें भुनने के लिए करें इस्तेमाल  6 / 8

अगर आप कॉर्न घर पर ही भुनना चाहते हैं और रेत नहीं मिल रहा है तो नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे स्वाद और क्वालिटी बहुत ही अच्छी आएगी. आप तंदूर में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

चींटियां भगाएं 

चींटियां भगाएं  7 / 8

बरसात में चींटियां बहुत ही परेशान करती हैं. ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है. जहां से चींटियां बार-बार आती हैं, वहां थोड़ी मात्रा में नमक छिड़का जा सकता है.

मशीन में डालें 

मशीन में डालें  8 / 8

कई बार कपड़ों से दाग साफ नहीं होते हैं. ऐसे में अगर आप मशीन में थोड़ा नमक डाल दें तो काफी हद तक फायदा हो सकता है. बस आपको 1 चम्मच नमक सर्फ के साथ डालना होगा और एक वॉश में काफी फायदा देखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें-  कैसे बनाया जाता है सोडा वाटर? शेफ भी नहीं बता पाएंगे इसका जवाब

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन