Cancer Symptoms: कैंसर के 5 ऐसे लक्षण जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
Cancer Ke Lakshan: शरीर में दिखने वाला हर लक्षण कैंसर होना नहीं होता, लेकिन अगर गंभीर संकेत नजर आएं या असामान्य बदलाव दिखे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. ऐसा करना आगे जाकर खतरनाक हो सकता है.

Cancer Ke Common Lakshan: कैंसर अब एक आम बीमारी बन चुकी है, जिससे हर दूसरा इंसान ग्रस्त है. हालांकि, अब इसका इलाज काफी हद तक संभव हो रहा है, लेकिन अगर इसका पता शुरुआती दौर में लगा लिया जाए तो इस बीमारी से बचा जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि कैंसर के लक्षण बहुत ही कॉमन होते हैं, जिनका पता वक्त पर लगाना थोड़ा मुश्किल है. इसके शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य बीमारियों जैसे लगते हैं, इसलिए लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. इसलिए ऐसे में शरीर में होने वाले कुछ बदलावों पर समय रहते ध्यान देना बेहद जरूरी है.
बिना वजह तेजी से वजन कम होना
2 / 6अगर आपकी डाइट और एक्सरसाइज में कोई बदलाव नहीं हुआ है, फिर भी कुछ महीनों में अचानक वजन कम होने लगे तो यह चिंता का विषय हो सकता है. बिना किसी वजह से वजन घटना कई तरह के कैंसर का संकेत है. इसे भी पढ़ें- क्या इंसान के शरीर में होती हैं 3 किडनी? एक्सपर्ट मनीष आचार्य ने बताया ‘तीसरी किडनी’ का सच
थकान रहना
3 / 6अगर आपको लगातार बिना थके थकान रहती है तो इसे नजरअंदाज ना करें. इससे आपको परेशानी ज्यादा होगी, क्योंकि काम ज्यादा करने के बाद थकान होना नॉर्मल है लेकिन बिना मेहनत के शरीर गिरा हुआ रहना हेल्थ के लिहाज से सही नहीं है.
शरीर में गांठ या सूजन महसूस होना
4 / 6अगर शरीर के किसी हिस्से, जैसे स्तन, गर्दन, बगल या अंडकोष में कोई नई गांठ या सूजन महसूस हो और वह लंबे समय तक बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं. हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन इसकी जांच कराना जरूरी है.
खून आना
5 / 6अगर आपके मल, मूत्र, खांसी, उल्टी या महिलाओं में मासिक धर्म के अलावा खून आ रहा है तो इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह कई गंभीर बीमारियों के साथ-साथ कुछ प्रकार के कैंसर का भी संकेत हो सकता है.
आवाज में बदलाव आना
6 / 6अगर खांसी तीन सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहे, आवाज बैठी रहे या निगलने में लगातार परेशानी हो तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है. यह फेफड़े, गले या स्वरयंत्र से जुड़ी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है. इसे भी पढ़ें- बारिश में घर की इन जगहों पर बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, सफाई करना बिल्कुल न भूलें अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.