खीरा कड़वा निकले तो क्या करें? ये 4 हैक्स खीरे की कड़वाहट कर देंगे दूर

Kheere Ki Kadwahat Hatana: अगर आप भी खीरे की कड़वाहट से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए खीरे से कड़वाहट कम करने के लिए कौन से हैक्स आजमाए जा सकते हैं. ये तरीके खीरे को खाने लायक बना देंगे.

kheere ki kadwahat hatane ke hacks
1 / 7
kheere ki kadwahat hatane ke hacks

Cucumber Bitterness Removal Hack: इस मौसम में खीरा खूब खाया जाता है. लेकिन, खीरे के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यही आती है कि यह अक्सर कड़वा निकल जाता है. खीरा कड़वा हो तो मुंह का स्वाद तो बिगड़ता ही है, साथ ही लोग इसे जस का तस उठाकर फेंक देते हैं. लेकिन, आप यह गलती ना करें. यहां जानिए किस तरह खीरे की कड़वाहट हटाकर इसे खाने लायक बनाया जा सकता है. यहां दिए हैक्स खीरे का स्वाद सुधार देते हैं.

विज्ञापन

खीरा घिसना आएगा काम

खीरा घिसना आएगा काम 2 / 7

यह एक क्लासिक हैक है जो घरों में इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए खीरे के ऊपरी हिस्से को काटकर खीरे पर ही घिसा जाता है. घिसने पर सफेद फॉम जैसा पदार्थ निकलता है और खीरे की कड़वाहट कम हो जाती है. लेकिन, खीरे के बीच के हिस्से में कड़वाहट बनी रह सकती है.

विज्ञापन

खीरा छीलकर देखें

खीरा छीलकर देखें 3 / 7

खीरे की कड़वागट कम करने का एक तरीका यह भी है कि खीरे के छिलके को हटा दिया जाए. खीरा चखने से पहले ही इसे छील लें जिससे खीरे का स्वाद बेहतर हो और खीरा ताजा भी लगे.

हटाएं खीरे के बीज

हटाएं खीरे के बीज 4 / 7

खीरे के बीज हटाने पर खीरे का स्वाद कुछ हद तक बेहतर हो सकता है. ऐसे में आप कीड़े की कड़वाहट कम करने के लिए यह हैक ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

स्लाइसेस पर लगाएं नमक

स्लाइसेस पर लगाएं नमक 5 / 7

खीरे के स्लाइसेस काटकर उनपर हल्का नमक छिड़कने पर भी खीरे की कड़वाहट कम हो सकती है. इसके लिए खीरे के टुकड़ों को 20 से 30 मिनट तक नमक लगाकर रखें और उसके बाद खाएं.

खीरे क्यों होते हैं कड़वे

खीरे क्यों होते हैं कड़वे 6 / 7

खीरे कई कारणों से कड़वे हो सकते हैं जैसे गर्माहट और शुष्क मौसम से प्लांट स्ट्रेस के चलते खीरे कड़वे हो जाते हैं, ज्यादा पकने पर कड़वे हो जाते हैं या कीड़े जेनेटिक्स के चलते भी स्वाद में कड़वे लगते हैं.

विज्ञापन

कैसे खरीदें खीरे

कैसे खरीदें खीरे 7 / 7

छोटे और चमकदार हरे रंग के छिलके वाले खीरे आमतौर पर स्वाद में मीठे होते हैं. वहीं, पीले धब्बों या सॉफ्ट स्पॉट्स वाले और कोनों से झुर्रीदार नजर आने वाले खीरे स्वाद में कड़वे हो सकते हैं. यह भी पढ़ें - बरसात के मौसम में दाल-चावल या आटे में लग जाते हैं कीड़े, तो आजमाकर देख लीजिए ये कमाल की ट्रिक      

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन