Gujarat Ki Panki Kaise Banaye: सुबह के नाश्ते में अगर आप पोहा, उपमा या पराठा खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें. आप भारत के लोकल व्यंजन ट्राई कर सकते हैं, लेकिन आज हम आपको गुजरात की मशहूर और हल्की-फुल्की डिश पनकी के बारे में बता रहे हैं. इसे केले के पत्तों के बीच पकाई जाने वाली यह डिश स्वाद में बेहद खास होती है और हेल्थ के लिए भी अच्छी मानी जाती है. पनकी का टेक्सचर डोसे जैसा सॉफ्ट होता है, लेकिन इसका स्वाद बिल्कुल अलग और बेहद लाजवाब लगता है. इसे आप सुबह के नाश्ते, शाम की हल्की भूख या बच्चों के टिफिन के लिए भी बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- काउंटर से ली गई टिकट भी नहीं हुई कन्फर्म, चार्ट बनने के बाद भी कैंसिल हो सकती है वेटिंग ट्रेन टिकट?
क्या होती है गुजराती पनकी?
पनकी गुजरात की एक ट्रेडिशनल डिश है, जिसे चावल के आटे और दही से तैयार किया जाता है. इसे केले के पत्तों के बीच रखकर तवे पर पकाया जाता है, जिससे इसमें एक अलग तरह की खुशबू और स्वाद आता है.
पनकी कैसे बनाएं?
सामग्री
- चावल का आटा- 1 कप
- दही- आधा कप
- पानी- 1 कप
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
- अदरक- 1 कद्दूकस किया हुआ
- हरा धनिया- 2 चम्मच
- हल्दी- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के हिसाब
- केले के पत्ते
विधि
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में चावल का आटा और दही डालें और पानी मिलाकर स्मूथ बैटर बनाएं. ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा गाढ़ा या पतला न हो.
- अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें. बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- केले के पत्तों को साफ करके तेल लगाएं और पत्ते पर थोड़ा बैटर फैलाएं और ऊपर से दूसरा पत्ता रख दें. इसे गर्म तवे पर रखें और दोनों तरफ से 3 मिनट तक पकाएं.
- एक प्लेट में निकालें और गरमा-गरम पनकी को हरी चटनी, मीठी चटनी या मसाला चाय के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जैल लगाना चाहिए या नहीं? जानिए कैसा दिखता है असर
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
13 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
16 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
18 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
18 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
21 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
22 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines