सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जैल लगाना चाहिए या नहीं? जानिए कैसा दिखता है असर
Aloe Vera Gel For Face: एलोवेरा जैल का इस्तेमाल अक्सर ही स्किन केयर में किया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं इसे रातभर चेहरे पर लगाए रखने से क्या होता है? यहां जानिए स्किन पर इसके फायदे या नुकसान क्या हैं.

Aloe Vera Gel At Night: एलोवेरा जैल को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और हाइड्रेटिंग गुण स्किन को ठंडक और नमी देने का काम करते हैं. रात में अक्सर ही लोग एलोवेरा लगाकर सोते हैं. ऐसा करने से स्किन अगले दिन फ्रेश रहती है और ग्लोइंग नजर आती है सो अलग. हालांकि, अलग-अलग स्किन टाइप पर इसका असर अलग-अलग हो सकता है. यहां जानिए चेहरे पर एलोवेरा जैल लगाकर सोया जाए तो स्किन पर किस-किस तरह का असर पड़ता है.
त्वचा को मिलती है नमी
2 / 7एलोवेरा जैल हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर होने के चलते स्किन को नमी देता है और हाइड्रेटेड रखता है. इससे स्किन ड्राई नहीं होती है.
चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है
3 / 7नियमित तौर पर एलोवैरा जैल को चेहरे पर लगाया जाए तो इससे त्वचा मुलायम और फ्रेश नजर आती है. एलोवेरा स्किन को सूदिंग गुण देता है और इससे स्किन हेल्दी बनती है.
पिंपल्स कम होते हैं
4 / 7स्किन पर एलोवेरा जैल के एंटी-बैक्टीरियल गुण नजर आते हैं. कूलिंग होने के चलते भी एलोवेरा पिंपल्स को कम करता है और मुंहासों की रेडनेस को कम करता है.
सन डैमेज से बचाता है
5 / 7एलोवेरा जैल रोज लगाया जाए तो यह सन डैमेज को कम करने में असर दिखाता है. इससे टैनिंग हल्की होने में भी मदद मिलती है.
सबकी स्किन पर नहीं करेगा सूट
6 / 7इस बात का ध्यान रखें कि एलोवेरा सभी के चेहरे पर सूट नहीं करता है. कई लोगों को चेहरे पर खुजली या दानों की दिक्कत हो जाती है. ऐसे में एलोवेरा जैल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
एलोवेरा लगाने का सही तरीका
7 / 7चेहरा साफ करने के बाद एलोवेरा जैल की पतली लेयर चेहरे पर लगाएं. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली हो तो चेहरे पर एलोवेरा जैल की मोटी परत लगाने से बचें. यह भी पढ़ें -
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.