How to Make Eyelashes Grow Faster: चेहरे की सुंदरता सिर्फ ग्लो से नहीं आती, अगर आपकी आईलैशेस घनी और सुंदर हैं तो चेहरे पर नूर सा आ जाता है। बहुत से लोगों की पलकें काफी कम होती हैं। कुछ की अच्छी होती हैं तो वे उनका ध्यान नहीं देते। ऐसे में लोग कामचलाऊ नकली आईलैशेस का उपयोग करके संतुष्ट हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार नकली आईलैशेस का इस्तेमाल आपकी असली पलकों को नुकसान पहुंचा सकता है?
मार्केट में मिलने वाले नकली आईलैशेज का ग्लू काफी स्ट्रांग होता है, जिससे कई बार तो आंखों के चिपकने या जलन का खतरा भी बना रहता है। तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार, आप किस घरेलू चीज को लगाकर अपनी आईलैशेज को प्राकृतिक रूप से सुंदर और घना बना सकते हैं। जिससे आपको आईलैशेज बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आईलैशेस ग्रोथ लोशन
आईलैशेस ग्रोथ लोशन को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। इसके लिए सिर्फ तीन घरेलू चीजें चाहिए होंगी। इसके साथ ही इस लोशन को बनाना भी बेहद आसान है-
- कैस्टर ऑयल
- विटामिन ई कैप्सूल
- अदरक का रस
ये भी पढ़ें- Hair Care: बिना सैलून गए बालों को बनाएं लंबा और घना, जानिए एक्सपर्ट का देसी फॉर्मूला
लोशन बनाने के लिए
कैस्टर ऑयल, विटामिन ई कैप्सूल और अदरक का रस इन चीजों को बराबर मात्रा में लें। इसके बाद इन्हें अच्छे से मिला लें और एक छोटी सी डिब्बी में भरकर रख दें।
इस मिश्रण को 3-4 दिन के लिए छोड़ दें। इतने समय में यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस आईलैशेस लोशन को दिन में कम से कम दो बार लगाएं। यदि आप इसका रोजाना उपयोग करते हैं तो आपको कई बदलाव दिखने लगेंगे। साथ ही आपकी आईलैशेस की नई ग्रोथ होगी और उनमें वॉल्यूम भी आ जाएगी।
इनके फायदे
- कैस्टर ऑयल इसमें मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड और राइसिनोलिक एसिड बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है।
- विटामिन ई कैप्सूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व पलकों की जड़ों को रिपेयर करते हैं और नए बाल उगाने में मदद करते हैं।
- अदरक का रस ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को अधिक पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ तेज होती है।
ये भी पढ़ें- Skin Care: ग्लोइंग और टाइट स्किन का राज छुपा है आपकी रसोई में, जानिए कैसे बनाएं ये चमत्कारी मास्क
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
11 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
13 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
19 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
20 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
21 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines