News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
How to Make Eyelashes Grow Faster: चेहरे की सुंदरता सिर्फ ग्लो से नहीं आती, अगर आपकी आईलैशेस घनी और सुंदर हैं तो चेहरे पर नूर सा आ जाता है। बहुत से लोगों की पलकें काफी कम होती हैं। कुछ की अच्छी होती हैं तो वे उनका ध्यान नहीं देते। ऐसे में लोग कामचलाऊ नकली आईलैशेस का उपयोग करके संतुष्ट हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार नकली आईलैशेस का इस्तेमाल आपकी असली पलकों को नुकसान पहुंचा सकता है?
मार्केट में मिलने वाले नकली आईलैशेज का ग्लू काफी स्ट्रांग होता है, जिससे कई बार तो आंखों के चिपकने या जलन का खतरा भी बना रहता है। तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार, आप किस घरेलू चीज को लगाकर अपनी आईलैशेज को प्राकृतिक रूप से सुंदर और घना बना सकते हैं। जिससे आपको आईलैशेज बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आईलैशेस ग्रोथ लोशन को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। इसके लिए सिर्फ तीन घरेलू चीजें चाहिए होंगी। इसके साथ ही इस लोशन को बनाना भी बेहद आसान है-
ये भी पढ़ें- Hair Care: बिना सैलून गए बालों को बनाएं लंबा और घना, जानिए एक्सपर्ट का देसी फॉर्मूला
कैस्टर ऑयल, विटामिन ई कैप्सूल और अदरक का रस इन चीजों को बराबर मात्रा में लें। इसके बाद इन्हें अच्छे से मिला लें और एक छोटी सी डिब्बी में भरकर रख दें।
इस मिश्रण को 3-4 दिन के लिए छोड़ दें। इतने समय में यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस आईलैशेस लोशन को दिन में कम से कम दो बार लगाएं। यदि आप इसका रोजाना उपयोग करते हैं तो आपको कई बदलाव दिखने लगेंगे। साथ ही आपकी आईलैशेस की नई ग्रोथ होगी और उनमें वॉल्यूम भी आ जाएगी।
View this post on Instagram
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- Skin Care: ग्लोइंग और टाइट स्किन का राज छुपा है आपकी रसोई में, जानिए कैसे बनाएं ये चमत्कारी मास्क
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।