Bajre Ka Healthy Dalia: आजकल के बच्चे बिल्कुल भी हेल्दी खाना नहीं खाते हैं. हर वक्त बाहर के खाने की जिद्द करते रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी अनहेल्दी खाने की जिद्द को बिल्कुल भी पूरा ना करें क्योंकि हम आपके साथ ब्रेकफास्ट में बाजरे का दलिया बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. अगर आप इसे सही तरीके से बनाएंगे तो यकीनन आपके बच्चे को बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा. बता दें बाजरा फाइबर, आयरन और एनर्जी से भरपूर होता है, जो बच्चों को दिनभर एक्टिव रखने का काम करता है. खास बात यह है कि बाजरे का दलिया पचने में हल्का होता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने का काम करता है. इससे बच्चे का वजन भी नहीं बढ़ेगा और शरीर में हेल्दी फैट पैदा हो जाएगा. अगर आप बच्चों को सुबह कुछ पौष्टिक और झटपट बनने वाला नाश्ता देना चाहते हैं, तो बाजरे का दलिया जरूर ट्राई करें.
इसे भी पढ़ें- कमर में दर्द पैदा कर रही है नकली चाय, आचार्य मनीष जी ने बताया चुंबक से पता करें चायपत्ती की मिलावट
बाजरे का दलिया बनाने की रेसिपी | Bajra Dalia Recipe in Hindi
सामग्री
- बाजरे का दलिया- 1 कप
- पानी- 1 कप
- दूध- 1 कप
- घी- 4 चम्मच
- गुड़- स्वादानुसार
- ड्राई फ्रूट्स- आधा कप
- गाजर- आधा कप
विधि
- सबसे पहले बाजरे को गर्म पानी में भिगोकर रख दें और फिर साफ पानी से धोकर अच्छी तरह से एक कटोरे में निकालकर रख दें.
- अब कुकर या एक पतीली में घी गर्म करें. फिर बाजरे का दलिया 2 चम्मच घी डालकर भुन लें. जब खुशबू आने लगे तो एक कटोरे में निकाल लें.
- अब इसमें पानी डालें और इलायची का तड़का लगाएं. तड़का लगाने के बाद दूध डालें और अच्छे से मिला दें. फिर इसमें स्वाद के अनुसार गुड़ डालें.
- आखिर में दलिया डालकर कुकर में 2 सीटी आने तक पकाएं. अगर कढ़ाही में बना रहे हैं तो ढककर धीमी आंच पर दलिया नरम होने तक पकाएं.
- 15 मिनट बाद चेक करें कि दलिया पक गया है या नहीं. अगर पक गया है तो गैस बंद कर दें और ऊपर से मावा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- ऊपर से गाजर को कद्दूकस करके दलिया को सर्व करें. आप बच्चे की पसंद की चॉकलेट को भी गार्निश करके सर्व कर सकते हैं.
कुकिंग टिप- बच्चों के लिए दलिया ज्यादा पतला रखें, ताकि वह आसानी से खा सकें. अगर बच्चा बड़ा है तो दलिया को गाढ़ा रखा जा सकता है. बता दें यह बाजरे का दलिया स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत और इंस्टेंट एनर्जी से भरपूर होता है.
इसे भी पढ़ें- Soup Recipe: सर्दी-जुकाम दूर करेगा ये टेस्टी वेजिटेबल सूप, बिना दवा खाए हो जाएगा काम, यहां जानिए आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 hr agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
2 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
2 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
4 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
5 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
6 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
8 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines