Soup Recipe: सर्दी-जुकाम दूर करेगा ये टेस्टी वेजिटेबल सूप, बिना दवा खाए हो जाएगा काम, यहां जानिए आसान रेसिपी

Winter Soup Recipe: अगर आपको सर्दी-जुकाम हो जाता है तो आपको दवा से ज्यादा अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए. आप ये हेल्दी सूप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, जिसे बनाने के लिए सब्जियों का इस्तेमाल किया गया है.

Vegetable Soup Recipe

सूप ठंडे वातावरण में भी हमें वार्म रखने का काम करते हैं. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Healthy Soup Recipe: सर्दियों में सूप बहुत ही अच्छा लगता है. यह शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ हेल्दी भी रखता है. आप वेजिटेबल सूप या फिर नॉनवेज सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, आपको सब्जियों से भरपूर सूप में तमाम विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं. यह ठंडे वातावरण में भी हमें वार्म रखने का काम करते हैं. अगर आप चाहें तो इसे बनाने के लिए जड़ी बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपको अंदरूनी फायदा होगा और आप बीमारियों से भी दूर रहेंगे. आइए इस लेख में जानते हैं इस सूप को बनाने के लिए किन-किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- New Year की पार्टी में सबसे ज्यादा सुंदर दिखने के लिए क्या करें? परफेक्ट लुक पाने के लिए फॉलो करें ये मेकअप टिप्स

विज्ञापन

वेजिटेबल सूप की रेसिपी | Vegetable Soup Recipe

सामग्री

  • गाजर- 2
  • मीठे मटर- आधा कप
  • हरी बीन्स- आधा कप
  • पत्ता गोभी- आधा कप
  • हरी मिर्च- 3
  • हरी प्याज- आधा कप
  • लहसुन- 4 कलियां
  • अदरक- आधा इंच
  • काली मिर्च- 1 चुटकी
  • लाल मिर्च- आधा चम्मच
  • मक्का- आधा कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के हिसाब से
  • कॉर्नस्टार्च- 1 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. अब सभी सब्जियों को काटकर पानी से अच्छी तरह से धो लें, ताकि गंदगी साफ हो जाए.
  • लहसुन और अदरक को बारीक काट लें और गैस पर तेल गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो हरी प्याज को लगभग 5 मिनट तक फ्राई करें.
  • फिर इसमें सारी सब्जियों को डाल दें और खुशबू आने तक पका लें. जब सब्जी हल्की पक जाए तो इसमें कॉर्नस्टार्च डालें.
  • अब इसमें पानी डालकर 15 मिनट तक पकने दें. इससे सब्जियां अच्छी तरह से पक जाएंगी और सूप भी अच्छा बनेगा.
  • जब सूप बन जाए तो इसमें काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और बाकी सामग्रियों को भी डाल दें. फिर सूप को गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • जब सूप गाढ़ा होने लगे तो इसमें उबले मशरूम भी डाल दें. उबले आलू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सूप का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा.
  • मशरूम को पहले भी डालकर पानी में पका सकते हैं. इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा. बस आपको सब्जियों के साथ इसे डालना होगा.
  • अब गैस को बंद करें और एक कटोरी में सूप को निकाल लें और गर्मागर्म ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.
  • इसका सेवन करना हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. बस आपको इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों का ध्यान रखना होगा.

इसे भी पढ़ें- New Year 2026: बिना ओवन के घर पर इस तरह बनाएं केक, न्यू ईयर पर बच्चे और बड़े स्वाद लेकर खाएंगे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ