कमर में दर्द पैदा कर रही है नकली चाय, आचार्य मनीष जी ने बताया चुंबक से पता करें चायपत्ती की मिलावट

Tricks to differentiate between real vs fake chai patti: अगर आप भी नकली चाय का पता लगाना चाहते हैं, तो हम आपको आचार्य मनीष जी द्वारा बताई गई टिप्स बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आप असली और नकली चाय पत्ती के बीच फर्क कर सकते हैं.

fake chaipatti

चाय की पत्ती खरीदते वक्त असली की पहचान करना जरूरी है. Image Credit- News24

विज्ञापन

Fake and Real Chai Ki Patti: सुबह-सुबह चाय की चुस्की मारने की आदत लगभग सभी को होती है. सर्दियों में तो लोग इतने दीवाने होते हैं कि 7 कप पी जाते हैं और मौसम का लुत्फ उठाते हैं. मगर आपको यह जानकर कैसा लगेगा कि जो चाय आपकी थकान मिटा रही है, उसमें मिलावट की जा रही है? इसमें की गई मिलावट से भारी नुकसान हो सकता है. हालांकि, चाय में किस चीज की मिलावट है, इसपर निर्भर करता है कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है. ऐसे में चाय की पत्ती खरीदते वक्त असली की पहचान करना जरूरी है. आचार्य मनीष जी ने कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था, जिसमें बताया था कि चाय में की जा रही मिलावट का पता हम कैसे लगा सकते हैं. आइए एक्सपर्ट की मदद से असली और नकली चाय की पहचान करें.

इसे भी पढ़ें- सिर्फ इस पत्ते का पानी कहलाएगा चाय! FSSAI ने दी Chai की सही परिभाषा, बस यह ड्रिंक है Tea

विज्ञापन

कैसी होती है नकली चाय की पत्ती?

आचार्य मनीष जी का कहना है कि नकली चायपत्ती में अक्सर लोहे का बुरादा मिलाया जाता है, जिसकी पहचान आसानी से की जा सकती है. उनका कहना है कि लोहे के बुरादे की पहचान करने के लिए लोहे की चुंबक का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे बहुत ही आसानी से चायपत्ती से लोहे के कण निकाले जा सकते हैं.

नकली चाय की पत्ती पीने के नुकसान

अगर चाय की पत्ती मिलावटी है तो आपको उसे फेंक देना चाहिए, क्योंकि यह हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकती है, खासकर कमर दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है. घुटनों में दर्द भी पैदा कर सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप चाय को पत्ती की जगह 32 जड़ी-बूटियों वाली हर्बल चाय जैसी शुद्ध चाय की पत्ती का इस्तेमाल करें.

चाय की पत्ती की मिलावट कैसे चेक करें?

एक्सपर्ट के अनुसार चाय की पत्ती में की गई मिलावट को आप चुंबक की मदद से पहचान जा सकते हैं. इसके लिए आपको एक चुंबक की जरूरत पड़ेगी. पहचान करने के लिए चाय की पत्ती को एक प्लेट में निकालें और ऊपर से चुंबक रखें. हर तरफ से चेक करें और देखें कहीं चुंबक पर कुछ चिपक तो नहीं रहा है. अगर ऐसा हो रहा है तो इसका मतलब है कि इसमें मिलावट की गई है.

विज्ञापन

फिल्टर पेपर आएगा काम

  • सबसे पहले एक फिल्टर पेपर लें.
  • चाय की पत्तियों को फिल्टर पेपर पर फैलाएं.
  • फिल्टर पेपर को थोड़ा-सा गीला करें.
  • उसमें थोड़ा पानी डालें और फिल्टर पेपर को नल के पानी के नीचे धो लें.
  • अब फिल्टर पेपर को लाइट के पास ले जाकर उसमें दाग देख लें.
  • बिना मिलावट वाली चाय की पत्तियों से फिल्टर पेपर पर कोई दाग नहीं दिखेगा.
  • मिलावटी चायपत्ती वाले फिल्टर पेपर पर काले और भूरे रंग के दाग होंगे.
  • बेहतर होगा कि आप बिल्कुल भी इस चाय की पत्ती का सेवन ना करें.

इसे भी पढ़ें- New Year 2026: साल के आखिरी दिन डिनर में तैयार करें रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर टिक्का, यहां जानिए किन सामग्रियों का करना होगा इस्तेमाल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ