रात भर करवटें बदलते रहते हैं? अपनाएं ये आसान आदतें और पाएं गहरी सुकून भरी नींद

Tips For Better Sleep: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनको रात में बिल्कुल भी नींद नहीं आती है. इस कारण उनका पूरा दिन थकान, सुस्ती और आलस से भरा रहता है. ऐसे में हम आपको कुछ आसान और छोटे उपाय बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप रात में अच्छी नींद ले सकेंगे.

Good Sleep Habits

रात को जल्दी नींद कैसे लाएं?

विज्ञापन

क्या आप भी रोज रात बिस्तर पर लेटकर कभी दाईं तो कभी बाईं करवट बदलते रहते हैं, लेकिन नींद आती नहीं है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं. आज की तेज रफ्तार जिंदगी, मोबाइल की लत और काम का बढ़ता दबाव नींद को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है. कई लोग सोचते हैं कि नींद न आना सामान्य बात है, लेकिन लगातार ऐसा होना सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है.

अच्छी और गहरी नींद शरीर को आराम देने के साथ-साथ दिमाग को भी तरोताजा करती है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, और राहत पाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि कुछ आसान बदलाव अपनाकर आप अपनी नींद की क्वालिटी को बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन

किन कारणों से बिगड़ती है नींद

अनियमित दिनचर्या, खराब खानपान, देर रात तक स्क्रीन देखने की आदत और मानसिक तनाव नींद न आने की सबसे बड़ी वजह बन चुके हैं. फोन, टीवी और लैपटॉप से निकलने वाली नीली रोशनी दिमाग को एक्टिव रखती है, जिससे नींद का हार्मोन मेलाटोनिन सही से नहीं बन पाता. इसके अलावा, गंदा बिस्तर, बेवक्त सोने-जागने का समय, कैफीन का ज्यादा सेवन करना और भारी खाना भी नींद में रुकावट पैदा कर सकता है. शरीर को जब पूरा आराम नहीं मिलता, तो इससे थकान, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द और इम्यून सिस्टम की कमजोरी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं. इसलिए अच्छी नींद सिर्फ आराम नहीं, बल्कि अच्छी सेहत के लिए भी जरूरी है.

अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार आदतें

विज्ञापन
  • हर हफ्ते तकिए के कवर और बेडशीट बदलें, ताकि धूल और एलर्जी से बचाव हो और नींद में किसी तरह की बाधा न आए.
  • रोज एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें, इससे शरीर की अंदरूनी घड़ी संतुलित रहती है.
  • सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल बंद कर दें.
  • बेडरूम को शांत और अंधेरा रखें, जरूरत हो तो हल्की रोशनी या ब्लैकआउट पर्दों का इस्तेमाल करें.
  • रात में कैफीन, चाय-कॉफी और भारी भोजन से बचें, हल्का और जल्दी खाना बेहतर होता है.

इन आदतों को अपनाकर आप अपनी नींद की समस्या को ठीक कर सकते हैं. हालांकि, अगर नींद की समस्या लेंबे वक्त तक बनी रहे, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें, ताकि बड़े खतरे से बचा जा सके.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ