सेहत को बनाए रखने के लिए अच्छी नींद लेना काफी जरूरी है. कई रिसर्च बताती है कि जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, उनका शरीर कमजोर होने लगता है और गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है. लेकिन कई लोगों को शिकायत रहती है कि उन्हें रात में जल्दी नींद नहीं आती है और दिनभर सुस्ती बनी रहती है. लोगों का कहना होता है कि वह सोने की कोशिश तो बहुत करते हैं, लेकिन नींद रात में जल्दी नहीं आती है और जब नींद आती है, तो सुबह ऑफिस जाने के लिए जल्दी उठना पड़ता है, जिस कारण 7-8 घंटे की नींद पूरी नहीं हो पाती है. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आप कैसे अच्छी नींद पा सकते हैं?
यह भी पढ़ें: रात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
अच्छी नींद के लिए क्या दवा ही जरूरी है?
अगर आप सोचते है की आपकी नींद की समस्या दवा से दूर हो जाएगी, तो ये जान लें कि दवा सबसे आखिरी उपचार होता है. अगर आप कुछ आसान उपायों व आदतों को अपनाएं, तो आप वक्त पर सोने की आदत डाल सकते हैं और अच्छी नींद ले सकते हैं.
सोने का एक टाइम सेट करें
अच्छी नींद के लिए आपको चाहिए कि आप सोने का एक टाइम सेट कर लें, जिसमें आपको सोना ही सोना है. जैसे कि 10 बजे या 11 बजे. इस टाइम पर आप दूसरा कोई कार्य न करें और तय समय पर बेड पर जाकर लेट जाएं. रोजाना ऐसा करने से आपको तय समय पर सोने की आदत लग जाएगी.
सोने से पहले रिलैक्स फील करें
अच्छी नींद तब ही मिल सकती है, जब दिमाग रिलैक्स रहेगा. अगर आप बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं या फिर बातें आदि कोई दूसरे कामों में लगे रहेंगे या उसके बारे में सोचते रहेंगे तो नींद आने में मुश्किल पैदा हो सकती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप जब बेड पर जाएं और नींद न आए, तो किताब पढ़ें, योग करें, लंबी-लंबी सांस लें, हल्का सा गाना सुने.
सोने की जगह को आरामदायक बनाएं
जल्दी नींद के लिए जगह का आरामदायक होना काफी जरूरी है. हो सकता है कि शांत, अंधेरे और ठंडे कमरे में सोना आपके लिए आसान हो. यह पता लगाने के लिए कि आपके लिए क्या सही है, अलग-अलग चीजें आजमाकर देखें. नींद प्रभावित न हो, इसके लिए;
- अगर शोर से परेशानी हो तो इयरप्लग का इस्तेमाल करें
- बीच-बीच में रुकावट से बचने के लिए फोन को साइलेंट पर रखें
- कमरे में अंधेरा बनाए रखने के लिए पर्दे पूरी तरह बंद कर दें
- रोशनी कम करने के लिए घड़ी को नजर से दूर रखें और फोन को उल्टा करके रखें
- अगर फिर भी रोशनी से परेशानी हो तो आई-मास्क पहनें
मोबाइल का इस्तेमाल ना करें
अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आप सोने से कम से कम एक घंटे पहले फोन का इस्तेमाल बंद कर दें. इंटरनेट बंद कर दें, ताकि नोटिफिकेशन आपकी नींद में खलल न डालें. फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन (नींद को कंट्रोल करने वाला हार्मोन) के उत्पादन को प्रभावित कर सकती है, जिससे नींद आने में देरी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: ऑफिस और घर की भागदौड़ में नहीं जा पाते जिम? खड़े-खड़े करें ये आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
24 mins agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
14 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
17 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
20 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines