हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गंदे मेकअप स्पंज से बढ़ सकता है स्किन इंफेक्शन का खतरा, तुरंत करें साफ, जानें सही तरीका

Makeup Sponge Cleaning Tips: मेकअप स्पंज को चेहरे पर फाउंडेशन लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर स्पंज को सही तरह से साफ न किया जाए तो स्किन इंफेक्शन हो सकता है.   

विज्ञापन
गंदा मेकअप स्पंज क्यों हो सकता है परेशानी की वजह? Image Credit- Freepik

मेकअप को ब्लेंड करने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्पंज यानी ब्यूटी ब्लेंडर लगभग हर मेकअप किट का हिस्सा बन चुका है. फाउंडेशन और कंसीलर को चेहरे पर अच्छी तरह लगाने में यह काफी मदद करता है, लेकिन क्या आप इसे इस्तेमाल करने के बाद साफ करते हैं? अगर मेकअप स्पंज को लंबे समय तक बिना धोए इस्तेमाल किया जाए तो उसमें मेकअप प्रोडक्ट के साथ तेल, डेड स्किन सेल्स और गंदगी जमा हो सकती है. इसलिए इसे वक्त पर साफ करते रहना चाहिए, क्योंकि इसमें से बदबू आने लगती है और स्मेल चेहरे पर इंफेक्शन पैदा करती है. 

इसे भी पढ़ें- पैरों को नमक और सिरके के पानी से धोने पर क्या होता है? जानिए इस हैक के फायदे

गंदा मेकअप स्पंज क्यों हो सकता है परेशानी की वजह?

मेकअप स्पंज बार-बार चेहरे पर लगता है. इस्तेमाल के दौरान इसमें मेकअप के अलावा स्किन का तेल और दूसरी गंदगी भी जमा हो सकती है. अगर स्पंज को नम हालत में लंबे समय तक रखा जाए तो उसमें बैक्टीरिया और फंगस के बढ़ने का काम करता है. इसलिए वक्त पर या तो स्पंज बदलें या फिर धोकर इस्तेमाल करें. ऐसे स्पंज को दोबारा चेहरे पर इस्तेमाल करने से स्किन में जलन, मुंहासे या इंफेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. 

विज्ञापन

गंदे स्पंज से क्या दिक्कत हो सकती है?

गंदे मेकअप स्पंज के इस्तेमाल से कुछ लोगों को स्किन पर लालिमा, खुजली, जलन या छोटे दाने जैसी परेशानी हो सकती है. अगर स्पंज पर मौजूद स्किन के अंदर चले जाएं या पहले से मौजूद कट या घाव पर लग जाएं तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए इसे साफ रखना बहुत ही जरूरी है. हालांकि, हर बार गंदे स्पंज के इस्तेमाल से इंफेक्शन होगा, ऐसा जरूरी नहीं है.  

मेकअप स्पंज को कैसे साफ करें?

स्पंज को साफ करने के लिए सबसे पहले उसे गुनगुने पानी से अच्छी तरह गीला करें. इसके बाद माइल्ड साबुन या स्पंज क्लीनजर लगाकर धीरे-धीरे दबाते हुए साफ करें. स्पंज को बहुत जोर से रगड़ने या खींचने से उसका आकार खराब हो सकता है. साफ करने के बाद उसे बहते पानी से तब तक धोएं, जब तक उसमें से मेकअप या साबुन निकलना बंद न हो जाएं. इसके बाद, पानी को साफ तौलिये से हल्के हाथों से दबाकर निकालें और स्पंज को सूखने दें. 

विज्ञापन

स्पंज कब बदलना चाहिए?

अगर यह खराब हो रहा है या इसमें से बदबू आ रही है तो आपको स्पंज बदल लेना चाहिए. इससे परेशानी नहीं होगी और किसी भी स्किन इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाएगा. आप स्पंज को फेंक दें, क्योंकि बार-बार धोकर स्पंज को इस्तेमाल करने से इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है. 

इसे भी पढ़ें- छोटे किचन को कैसे दिखाएं बड़ा? यहां जानिए इंटीरियर डिजाइनिंग के सीक्रेट्स, कम जगह में भी मिलेगा खुला स्पेस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola