छोटे किचन को कैसे दिखाएं बड़ा? यहां जानिए इंटीरियर डिजाइनिंग के सीक्रेट्स, कम जगह में भी मिलेगा खुला स्पेस
How To Make Kitchen Look Big: घर में किचन की कम जगह है तो सही तरह से किचन को डिजाइन करके इसे बड़ा दिखाया जा सकता है. यहां जानिए कैसे दिखेगा किचन बड़ा.

Kitchen Design 2026: बड़े शहरों में रहने पर भी अक्सर घरों में रसोई के लिए ज्यादा स्पेस नहीं बचता है और छोटी जगह में रसोई को एडजस्ट करना पड़ता है. लेकिन, छोटे स्पेस को ही बड़ा बनाया जा सकता है. यहां ऐसे कुछ इंटीरियर डिजाइन के सीक्रेट्स दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी रसोई को बड़ा लुक दे सकते हैं. आपको अलग से ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है और आपकी रसोई बड़ी नजर आने लगती है. जानिए कलर से लेकर कैबिनेट्स के डिजाइन चुनने तक के टिप्स.
लो-कोंट्रास्ट कलर पैलेट को चुनें
2 / 7अपने किचन की दीवारों, कैबिनेट्स और बैकस्पेस को सॉफ्ट मोनोक्रोमेटिक टोन्स में चुनें, जैसे वॉर्म वाइट, सॉफ्ट ग्रे या म्यूटेड क्रीम. इससे विजुअल ब्रेक्स और शार्प बाउंडरी लाइन्स मिट जाती हैं और स्पेस में बिना फोकस शिफ्ट हुए कॉन्टिनयूअस स्पेस दिखता है जिससे किचन बड़ा नजर आता है. Image Credits - Pexels
रिफ्लेक्टिव और ग्लॉसी सतह
3 / 7हाई ग्लॉस कैबिनेट फिनिश, पॉलिश्ड क्वार्ट्ज या ग्रैनाइट फिनिश, मिरर्ड बैकस्प्लैश या मेटेलिक हार्डवेयर को चुनें. ये सर्फेस लाइट रिफ्लेटक्टर्स की तरह काम करते हैं, नेचुरल और आर्टिफिशियल लाइट को डार्क कॉर्नर्स में बाउंस करते हैं जिससे डेप्थ क्रिएट होती है. Image Credits - Pexels
सीलिंग से लगे कैबिनेट्स
4 / 7किचन के कैबिनट्स को सीलिंग से कुछ इंच नीचे लगाया जाए तो कैबिनेट्स और सीलिंग के बीच गैप बन जाता है. इसके बजाय फ्लोर से सीलिंग तक लगने वाले कैबिनेट्स लगवाएं या सीलिंग और कैबिनेट्स के बीच के गैप को भर दें. इससे विजुअल इफेक्ट अच्छा आता है. ऐसा लगता है कि किचन पतला और बड़ा है और खाली स्पेस ना होने पर उसपर धूल भी नहीं जमती है. Image Credits - Pexels
किचन काउंटर पर वर्टिकल स्टोरेज
5 / 7किचन के काउंटर पर सामान भरकर रखने पर यह हिस्सा छोटा नजर आने लगता है. इसके बजाय किचन के काउंटर पर वर्टिकल यानी लंबाई में चीजों को स्टोर करें. हैंगिंग सिस्टम या वॉल माउंटेड स्पाइस रैक्स वगैरह लगवाएं. इससे काउंटर पर जगह बचती है, काउंटर साफ नजर आता है और किचन एक्सपेंसिव दिखता है. Image Credits - Pexels
अंडर कैबिनेट लाइटिंग
6 / 7स्लिम LED अंडर कैबिनेट स्ट्रिप लाइटिंग लगवाएं. इस तरह की लाइंटिग से कैबिनेट के नीचे डार्क शैडो नहीं बनती या फ्लोर लेवर पर अंधेरा नहीं दिखता और लगता है जैसे किचन की बाउंडरी बढ़ गई है. Image Credits - Pexels
वॉल माउंटेड अप्लायंस लगवाएं
7 / 7दीवार से लगे हुए अप्लायंस जैसे फ्रिज, हिडन डिशवॉशर या स्लाइड इन अप्लायंस लगवाएं. इससे किचन में काफी स्पेस बच जाता है और किचन की सफाई बेहतर तरह से हो पाती है. इससे किचन ज्यादा खुला हुआ भी नजर आता है. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - फ्रिज रखते वक्त न करें ये 6 गलतियां, गैस लीकेज से ओवरहीटिंग तक का बढ़ सकता है खतरा