ऑफिस या स्कूल जाते वक्त लंच बैग रोजाना इस्तेमाल होता है. जिसमें खाना रखा जाता है. लंच बैग टिफिन के साथ कई तरह की चीजें रखी जा सकती हैं. इसलिए कई बार इसके अंदर तेल के दाग, खाने के छोटे टुकड़े और बदबू जमा हो जाती है. खासकर अगर खाना गिर जाए और बैग को तुरंत साफ न किया जाए तो कुछ वक्त के बाद उसमें से अजीब सी बदबू आने लगती है. हालांकि, लंच बैग को हर बार पानी से धोना भी आसान नहीं होता. ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों की मदद से बिना पानी इस्तेमाल किए भी बैग को साफ और फ्रेश रख सकते हैं. बैग को कैसे फ्रेश रख सकते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- बारिश में पौधों की मिट्टी हो गई है ओवरवाटर? जड़ों को सड़ने से बचाने के लिए तुरंत करें ये काम
सबसे पहले बैग को खाली करें
सफाई शुरू करने से पहले लंच बैग को पूरी तरह खाली कर लें. अंदर रखे कागज, टिश्यू या खाने के बचे हुए टुकड़ों को निकाल दें. अब बैग को उल्टा करके हल्के हाथ से झाड़ें, ताकि अंदर जमा सूखे टुकड़े बाहर निकल जाएं. आप इसे कुछ देर सूखने के लिए भी छोड़ सकते हैं, जिससे बैग के अंदर के बैक्टीरिया मर जाएंगे.
सूखे कपड़े से सफाई करना
एक साफ और मुलायम सूखा कपड़ा लें और बैग के अंदर और बाहर हिस्से को अच्छी तरह पोंछें. अगर बैग के अंदर खाने के टुकड़े चिपके हुए हैं तो उन्हें हाथ से रगड़ने के बजाय मुलायम ब्रश से धीरे-धीरे साफ करें. इससे बैग की अंदर वाली लेयर खराब होने से बच सकती है. इसलिए पहले सूखे कपड़े से साफ करें और बदबू को मिटाएं.
बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा
अगर लंच बैग में खाने की तेज बदबू आ रही है तो बेकिंग सोडा मददगार हो सकता है. एक छोटी कटोरी या खुले कागज के पैकेट में थोड़ा बेकिंग सोडा लेकर उसे बैग के अंदर रख दें. बैग को बंद करके कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. बेकिंग सोडा बदबू को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसके बाद बैग को अच्छी तरह झाड़कर बेकिंग सोडा निकाल दें.
नींबू के छिलके से आएगी खुशबू
लंच बैग में हल्की बदबू है तो आप उसमें सूखे नींबू के छिलके थोड़ी देर के लिए रख सकते हैं. इससे बैग में फ्रेश वाली खुशबू आ सकती है, लेकिन ध्यान रखें कि छिलके गीले न हों, वरना बैग के अंदर नमी बढ़ सकती है. इसके अलावा, आप नींबू का रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे गंदगी आसानी से दूर की जा सकती है.
लंच बैग को रोजाना कैसे रखें साफ?
अगर आप लंच बैग को लंबे समय तक साफ रखना चाहते हैं तो कुछ छोटी आदतें अपनाएं. ये आदतें कौन सी हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
- खाना रखने से पहले डिब्बे को अच्छी तरह बंद कर लें, ताकि खाना बैग में न गिरे और स्मेल आने से बच जाए.
- बैग में गिरे खाने को तुरंत साफ करना बेहतर हो सकता है, क्योंकि बाद में खाना जम जाता है जिससे बदबू आने लगती है.
- गीली चीजों को सीधे बैग में न रखें, क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है.
- हफ्ते में कम से कम एक बार बैग की अच्छी तरह सफाई करें और सफाई के बाद बैग को पूरी तरह सूखने दें.
इसे भी पढ़ें- PM Modi ने दी देसी एवोकाडो खाने की सलाह, जानिए इससे कैसे बनाते हैं टेस्टी गुआकामोले टोस्ट
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
6 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
11 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
13 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
17 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines