चीनी हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है, लेकिन इसके बावजूद चीनी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. हर रोज लोग किसी न किसी चीज को बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल करते हैं. चाय, मिठाई और ड्रिंक्स… भारत के ऐसे व्यंजन हैं जिनकी ज्यादातर लोगों को आदत है. चाय के बिना तो लोगों की आंख ही नहीं खुलती है. हालांकि, इन दिनों चीनी का स्टॉक वैसे ही खत्म होने की खबर है. ऐसे में शक्कर में मिलावट होना लाजिमी है. हालांकि, चीनी में मिलावट होती रही है, लेकिन अब यह खाद्य सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बन गया है. इसलिए एफएसएसएआई ने कुछ ऐसे आसान टिप्स साझा किए हैं जिनकी मदद से आसानी से मिलावटी चीनी का पता लगाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- आलू काटकर रख दिए तो काले पड़ जाते हैं? यह देसी जुगाड़ ब्लैक नहीं होने देगा Potatoes
चीनी में किस चीज की मिलावट हो सकती है?
एफएसएसएआई का कहना है कि चीनी के लिए खास तौर पर चॉक पाउडर की मिलावट की जा रही है. हालांकि, इसका पता घर पर आसानी से लगाया जा सकता है. वहीं, चीनी में यूरिया को भी मिलाया जाने लगता है, जिसका पता एक रैपिड टेस्ट के जरिए लगाया जा सकता है. हालांकि, सिर्फ चीनी का रंग, स्वाद या दाने देखकर मिलावट का सही पता लगाना थोड़ा मुश्किल है.
पानी से ऐसे करें चीनी में चॉक पाउडर की जांच
एफएसएसएआई के DART के अनुसार चीनी से पानी की मिलावट का पता लगाया जा सकता है. इसके लिए आपको पानी का इस्तेमाल करना होगा और वो कैसे, आइए आसान स्टेप्स में समझते हैं.
क्या चाहिए?
- एक साफ गिलास
- पानी
- 10 ग्राम चीनी
कैसे करें टेस्ट?
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
- फिर एक गिलास में पानी डालें और फिर करीब 10 ग्राम चीनी डालकर अच्छी तरह घोलें.
- अब कुछ देर मिश्रण को बिना हिलाए रहने दें और एक गिलास के नीचे देखें कि क्या चीनी घुलने के बाद कोई ठोस चीज तो नहीं बैठ पा रही है.
क्या सिर्फ नीचे सफेद चीज दिखने से मिलावट पक्की हो जाती है?
ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि कई बार चीनी बनते वक्त गंदी हो जाती है. इसलिए कई बार ऐसा हो जाता है, लेकिन सिर्फ घर पर इस टेस्ट के आधार पर आप मिलावट का पता न लगाएं. कई बार शक्कर की क्वालिटी का पता लैब टेस्ट से ही लगाया जा सकता है.
चीनी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- चीनी हमेशा पैकेट वाली खरीदें और अगर खुली हुई खरीद रहे हैं तो अच्छी और भरोसेमंद जगह से ही खरीदें.
- खुले में रखी चीनी खरीदते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें और चीनी को गंदगी से बचाएं.
- चीनी को खरीदते वक्त हमेशा लेबल और एफएसएसएआई का मार्क जरूर चेक करें.
इसे भी पढ़ें- तिकोने समोसे से हटकर ट्राई करें लखनऊ का गोल समोसा, स्वाद भी है जबदरस्त
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
16 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
18 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- FSSAI
First published on:
Know More: Editorial Guidelines