Honey And Mulethi benefits: हर रोज खाएं 1 चम्मच शहद के साथ मुलेठी, दूर होंगी ये 5 समस्याएं

Honey And Mulethi benefits: सर्दियों के मौसम सभी को हेल्थ जुड़ी कई सारी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में अगर आप मुलेठी और शहद का सेवन करते हैं, तो इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं।

Honey And Mulethi benefits

Honey And Mulethi benefits

विज्ञापन

Honey And Mulethi benefits: सर्दी का मौसम आते ही हेल्थ को लेकर कई तरह की समस्या होने लगती है। इन समस्याओं को कम करने के लिए घरेलू उपाय कई बार बहुत कारगर साबित होते हैं। जिसमें से मुलेठी और शहद को रामबाण इलाज माना जाता है। शहद शरीर को कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, तो वहीं मुलेठी एक आयुर्वेदिक दवाई में से एक है। मुलेठी में कई औषधीय गुण होते हैं जैसे कि एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल। साथ ही शहद में भी कई पोषक तत्व होते हैं जैसे कि विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप दोनों को मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो कई सारी समस्याओं से दूर रह सकते हैं।

मुलेठी और शहद खाने के फायदे

विज्ञापन

नींद अच्छी आती है- मुलेठी और शहद दोनों ही स्ट्रेस दूर करने का एक अच्छा तरीका है। जब आप  स्ट्रेस से दूर रहते हैं तो इससे नींद अच्छी आती है और आपके शरीर को आराम मिलता है।

गले की खराश से मिलता है आराम- अगर आप मुलेठी और शहद मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो ये आपको गले की खराश से आराम दिलाता है।

विज्ञापन

खांसी और जुकाम में फायदेमंद- मुलेठी और शहद में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण खांसी और जुकाम कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही मुलेठी गले की जलन को कम करने और शहद कफ को बाहर निकालने में मदद करता है।

इम्युनिटी होता है बूस्ट- मुलेठी और शहद दोनों ही इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। मुलेठी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल से बचाए रखते हैं, तो वहीं शहद में मौजूद विटामिन और मिनरल्स इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन

डाइजेशन में करता है मदद- मुलेठी और शहद दोनों ही डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। मुलेठी डाइजेशन के एंजाइम को बढ़ाती है और शहद डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ