हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिर्फ 15 दिन में थकान, कमजोरी और सुस्ती होगी दूर, खाएं ये होममेड मल्टीविटामिन पाउडर

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान ही नहीं रख पाते हैं जिसके चलते शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इससे बहुत सी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं एक होममेड और आसानी से बनने वाले मल्टीविटामिन पाउडर के बारे में जिसे आप रोजाना रात को सोने से पहले ले सकते हैं।

विज्ञापन

Homemade Multivitamin Powder: आज के समय में हमारी जीवनशैली इतनी व्यस्त और असंतुलित हो गई है कि सही खानपान और सेहत पर ध्यान देना काफी मुश्किल हो गया है। इसकी वजह से शरीर में थकान, कमजोरी, बालों का झड़ना, त्वचा की चमक कम होना और इम्यूनिटी का कमजोर होना जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में यह होममेड पाउडर आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे आप रोज सुबह या रात में दूध या पानी के साथ ले सकते हैं। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है पाचन तंत्र बेहतर होता है और त्वचा व बालों की सेहत में भी सुधार होता है।

मल्टीविटामिन पाउडर बनाने के लिए सामग्री

  • अलसी के बीज – 100 ग्राम
  • चिया सीड – 100 ग्राम
  • कद्दू के बीज – 100 ग्राम
  • तरबूज के बीज – 100 ग्राम
  • सफेद तिल – 100 ग्राम

मल्टीविटामिन पाउडर बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक खाली पैन लें।
  • अब इसमें सभी बीजों को बराबर मात्रा में डालें।
  • इन्हें धीमी आंच पर अच्छे से रोस्ट करें, जब तक हल्की खुशबू आने लगे।
  • ठंडा होने के बाद सभी बीजों को मिक्सी में डालकर पीस लें और पाउडर बना लें।
  • तैयार पाउडर को किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें।

कैसे करें इस्तेमाल?

आप इस मल्टीविटामिन पाउडर को रोजाना रात को सोने से पहले दूध या गुनगुने पानी के साथ 1–2 चम्मच मात्रा में ले सकते हैं। इससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं ऊर्जा बनी रहती है और थकान दूर होती है।

विज्ञापन

इस होममेड मल्टीविटामिन पाउडर के फायदे

  • शरीर में आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स की पूर्ति करता है।
  • पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है बालों की जड़ें मजबूत करता है और बालों का झड़ना कम करता है।
  • त्वचा में निखार लाता है और चमक बढ़ाता है इम्यूनिटी मजबूत करता है।
  • हार्मोन बैलेंस करने में मदद करता है।
  • थकान, कमजोरी और मानसिक तनाव को दूर करता है एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण शरीर को डिटॉक्स करता है।

ये भी पढ़ें- घुटनों का दर्द सताए तो रात को ये होममेड तेल लगाएं, घर में बनाना भी बेहद आसान

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola