Home Remedies For Skin: इन घरेलू उपायों से ड्राई, ऑयली और नॉर्मल स्किन की परेशानियों से मिलेगी निजात, आजमा कर तो देखें

Home Remedies For Skin: आजकल किसी के पास भी इतना समय नहीं होता कि वो कम से कम अपनी सेहत पर तो ध्यान दे सके। इसलिए लोग केमिकल प्रोटक्ट्स को बेहतर और सटीक मानकर उसे बहुत ज्यादा उपयोग करते हैं। किसी भी काम के लिए सोर्टकट का रास्ता जरूरी नहीं होता कि सही हो।जब बात […]

---विज्ञापन---

Home Remedies For Skin: आजकल किसी के पास भी इतना समय नहीं होता कि वो कम से कम अपनी सेहत पर तो ध्यान दे सके। इसलिए लोग केमिकल प्रोटक्ट्स को बेहतर और सटीक मानकर उसे बहुत ज्यादा उपयोग करते हैं। किसी भी काम के लिए सोर्टकट का रास्ता जरूरी नहीं होता कि सही हो।

जब बात स्किन की हो तो कोई सोर्टकट नहीं अपनाना चाहिए। इसलिए आपको अपनी त्वचा का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है और इसके लिए आपको घरेलू उपायों का अपनाना चाहिए। इससे कम से कम ये रहता है, कि ये अगर आपको फायदा नहीं करेगा, तो लाजमी है कि ये नुकसान भी नहीं करेगा।

इसलिए आपको अपनी त्वचा पर कुछ भी लगाने से पहले एक बार जरूर सोच लेना चाहिए। लेकिन स्किन पर किन घरेलू चीजों को लगा सकते हैं, ये भी एक बड़ा सवाल है, इसलिए आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपायों को लेकर आए हैं, जिससे आप अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।

और पढ़िए –Night skin CARE: ये 3 नुस्खे बदल देंगे चेहरे की रंगत, रात में लगाएं, सुबह मनचाहा निखार पाएं

स्किन के लिए घरेलू उपाय

अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो आप इन चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

1. शहद

इस बात से कोई अनजान नहीं है कि शहद मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है और इसे आपके चेहरे पर नमी रहती है। इसलिए ये आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

2. एलोवेरा

अगर आपकी त्वचा भी ड्राई है, तो आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं, इससे आपको रैशेज और ड्राई स्किन से निजात मिलेगी।

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप इन चीजों का आजमा सकते हैं।

1. तैलीय त्वचा के लिए टमाटर का फेस पैक एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, इससे आपको कई स्किन संबंधी परेशानियों से निजात मिलती है। इसलिए आप इसे लगा सकते हैं।

2. ऑयली स्किन के लिए आप केले का मास्क भी लगा सकते है, इससे भी आपको स्किन संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी।

अगर आपकी स्किन नॉर्मल है, तो ये उपाय आपके लिए

1. हल्दी नॉर्मल स्किन वालों के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, इसलिए आप इसे अपनी त्वचा के लिए उपयोग कर सकते हैं।

2. नॉर्मल स्किन वालों के लिए खीरा भी बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए आप अपनी स्किन के लिए खीरा भी उपयोग में ले सकते हैं।

और पढ़िए –Dal Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में खाएं ये गजब के पराठे, स्वाद भी बनेगा सेहत भी मिलेगी

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।.

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 09, 2023 05:30 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें