नीम करौली बाबा की कृपा बरसेगी अपार, बस कैची धाम से ये लाएं चीजें

ऐसे बहुत से लोग हैं जो नीम करौली जाकर बाबा की कृपा पाना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैंची धाम से आते समय आपको कुछ चीजें जरूर लानी चाहिए? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कि क्या हैं वे चीजें जिन्हें आप कैंची धाम से ला सकते हैं।

Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba: उत्तराखंड में कई धार्मिक तीर्थस्थल हैं, जिनमें कैंची धाम आश्रम भी शामिल है, जहां बहुत से लोग जाने का प्लान करते हैं। अगर आप कैंची धाम जाने का सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि कुछ जरूरी चीजें अपने साथ जरूर लेकर आएं। यह एक बहुत ही पवित्र और शांत स्थान है, जहां हर साल हज़ारों श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करने आते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो श्रद्धा और सच्चे मन से यहां आता है उसे बाबा का आशीर्वाद जरूर मिलता है। तो आइए जानते हैं कि नीम करौली से लौटते समय किन चीजों को जरूर लाना चाहिए।

विज्ञापन

कंबल

यदि आप कैंची धाम जाते हैं तो वहां से बाबा को चढ़ाया गया कंबल घर जरूर लाएं।
ऐसा माना जाता है कि अगर आप कैंची धाम से बाबा का कंबल लाते हैं तो यह आपकी सारी परेशानियां हर लेता है। अगर आप इस कंबल को अपने पास रखते हैं  तो बाबा का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहता है।

विज्ञापन

नीम करौली बाबा की फोटो

अगर आप नीम करौली जाकर वहां से बाबा की तस्वीर लेकर आते हैं, तो इससे घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
तो ध्यान रखें, नीम करौली जाते समय बाबा की फोटो जरूर लाएं।

प्रसाद

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसा माना जाता है कि नीम करौली से लाया गया प्रसाद बहुत ही पवित्र और चमत्कारी होता है। अगर आप वहां से अपने और अपने परिवार के लिए प्रसाद लाते हैं, तो आपकी यात्रा पूर्ण मानी जाती है।

भगवान हनुमान का तिलक

कैंची धाम हनुमान जी का भी पवित्र स्थान है। वहां से हनुमान जी का तिलक (जैसे सिंदूर या चंदन) साथ लाना और मंदिर में अर्पित करना श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। यह मन में शक्ति और विश्वास की भावना जाग्रत करता है।

विज्ञापन

कैंची धाम की पवित्र मिट्टी

अगर आप कैंची धाम जाते हैं तो वहां से बाबा के आश्रम की पवित्र मिट्टी जरूर लेकर आएं। यह मिट्टी बहुत ही चमत्कारी मानी जाती है। लोगों का मानना है कि भगवान हनुमान यहां निवास करते हैं, और इस स्थान की मिट्टी में दिव्य शक्तियां होती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ