होली का नाम सुनते ही मन में रंगों की बारिश, ढोल और अपनों के साथ हंसी-मजाक की तस्वीरें उभर आती हैं. लेकिन इस त्योहार की असली मिठास सिर्फ गुलाल में नहीं, बल्कि रसोई में पकने वाले पारंपरिक पकवानों में भी छिपी होती है. सुबह से ही घर में हलचल शुरू हो जाती है, कहीं खोया भुना जा रहा होता है तो कहीं होली खेलने की तैयारी हो रही होती है. रसोई से उठती मिठाइयों और मसालों की खुशबू पूरे घर को त्योहार जैसा अहसास कराती है. ऐसे में अगर आप भी इस होली कुछ आसान, स्वादिष्ट और पारंपरिक डिशेज बनाकर अपनों को खुश करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाया जाए, तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ ऐसे आइडिया देंगे, जो इस त्योहार के मजे को दुगना कर देंगे.
यह भी पढ़ें: 150 सालों से बंद है इस गांव में होली का जश्न, आखिर क्या है इसके पीछे की कहानी?
गुजिया
गुजिया के बिना होली का त्योहार अधूरा माना जाता है. मैदा या सूजी से तैयार की गई यह मिठाई में खोया, नारियल, ड्राई फ्रूट्स और चीनी की मीठी भराई की जाती है. इसे घी या तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम गुजिया हर उम्र के लोगों की पसंदीदा मिठाई होती है.
ठंडाई
होली के मौके पर ठंडाई पीने की परंपरा काफी पुरानी है. दूध में भीगे बादाम, पिस्ता, सौंफ, इलायची और केसर मिलाकर इसे तैयार किया जाता है. यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर को ठंडक देने में भी मदद करती है. रंग खेलने के बाद एक गिलास ठंडाई ताजगी का एहसास दिलाती है.
कचौड़ी
होली के दिन कचौड़ी भी खास तौर पर बनाई जाती है. मैदा या आटे से बनी कचौड़ी में मसालेदार दाल या आलू की भराई की जाती है. इसे तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तला जाता है, जिसे खाने में मजा बहुत आता है. गर्मागर्म कचौड़ी को चटनी या आलू की सब्जी के साथ परोसा जाए, तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है.
दही भल्ले
दही भल्ले होली की खास नमकीन डिश है, जिसे उड़द दाल के बैटर से बनाया जाता है. तले हुए भल्लों को मुलायम दही में भिगोकर इमली और हरी चटनी के साथ परोसा जाता है. ऊपर से भुना जीरा, लाल मिर्च और चाट मसाला डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह डिश हर किसी को पसंद आती है.
पूरन पोली
पूरन पोली महाराष्ट्र की प्रसिद्ध पारंपरिक डिश है, जिसे खास मौकों पर बनाया जाता है. गेहूं के आटे की लोई में चना दाल, गुड़ और इलायची की मीठी भराई भरकर इसे बेलकर तवे पर सेंका जाता है. घी लगाकर गरमागरम परोसने पर इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है.
यह भी पढ़ें: महंगे प्रोडक्ट्स भी हो गए फेल, नहीं रुक रहा गंजापन? डाइट में तुंरत शामिल करें ये जरूरी चीजें
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
10 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
14 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
18 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
19 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
21 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines