Heel Pain Remedy: शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द असहनीय होता है। दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेनकिलर खाना हानिकारक है। एड़ियों में दर्द होना भी अब एक आम समस्या हो गई है। तंग जूते या ऊंची हील्स पहनने से ऐसा होता है। हालांकि, इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। एड़ियों में दर्द अक्सर उन लोगों को होता है जो ज्यादा देर खड़े रहने का काम करते हैं, जैसे पुलिस वाले, टीचर, नर्स और रिसेप्शन पर काम करने वाले लोग। चलिए जानते हैं एड़ी के दर्द का कारण और घरेलू उपचार।
एड़ी में दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह नुस्खा
इसके लिए आपको घर पर एक पेस्ट तैयार करना होगा। यह पेस्ट मदार के पत्ते, नारियल तेल और हल्दी पाउडर से बनेगा। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले मदार के पत्तों पर दोनों तरफ नारियल का तेल लगाना है। इसके बाद गैस पर तवा गर्म करें, इस पर तेल लगे पत्ते को सेंके। अब अलग से एक कटोरी में हल्दी का पेस्ट बनाना होगा। इसके लिए आप कच्ची हल्दी या फिर पाउडर हल्दी, दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी का पेस्ट सेंके हुए पत्ते पर अच्छे से लगाकर एड़ी पर दर्द वाली जगह पर बांधना है। इसे बांधने के लिए आप किसी पट्टी या टेप की मदद ले सकते हैं। आपको रातभर इस पट्टी को लगे रहने देना होगा। कुछ दिनों तक ऐसा रोजाना करने से दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। हालांकि, 4 दिनों के अंदर ही आपका दर्द कम होने लगेगा। इस नुस्खे की खासियत है कि आप इसे शरीर के अन्य अंग पर दर्द होने पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मदार के पत्तों के अन्य लाभ
मदार के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से गैस, एसिडिटी से राहत मिलती है।
मदार के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हैं।
मदार के पत्ते गठिया के रोग में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
मदार के पत्तों के गुण इतने फायदेमंद हैं कि डायबिटीज की रोकथाम भी कर सकते हैं।
मदार के पत्तों के सेवन से बवासीर का इलाज भी हो सकता है।