Loo Se Kaise Bache: लगातार बढ़ रही लू लोगों को एक नहीं बल्कि कई तरह से बीमार कर रही है. किसी का गर्मी के कारण सिर घूमने लगता है तो कोई दस्त से परेशान है. ज्यादातर लोग कोशिश करते हैं कि गर्म हवाएं चलने के दौरान घर पर ही रहें या कम से कम बाहर निकलें, लेकिन ऑफिस जाने वालों के लिए या बाहर काम करने वालों के लिए लू (Heatwaves) से बचना मुश्किल हो जाता है. वहीं, दुकानदारों, रेड़ी वालों या फिर सब्जी या फल बेचने वालों के लिए यह लू असहनीय हो जाती है. ऐसे में लोग देसी तरीके अपनाने की कोशिश करते हैं जिनसे लू से बचा जा सके और गर्मी से होने वाली दिक्कतों को दूर रखा जा सके. ऐसे में कई लोगों का कहना है कि गीला दुपट्टा (Wet Cloth) सिर पर बांधने से ऐसा हो सकता है. लेकिन, क्या सचमुच गीला कपड़ा बांधने से लू से बच सकते हैं? आइए जानते हैं इसपर एक्सपर्ट्स की क्या राय है.
क्या सिर पर गीला कपड़ा बांधने से लू से बच सकते हैं
एक्सपर्ट्स के अनुसार, गीले कपड़े का इस्तेमाल कुछ हद तक ही असरदार हो सकता है. गीला कपड़ा त्वचा को ठंडक देता है. जैसे-जैसे गीले कपड़े से पानी भाप बनकर उड़ता है वैसे-वैसे शरीर की गर्मी भी कम होती हुई महसूस होती है. यह बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे पसीना काम करता है. लेकिन, अगर ह्यूमिडिटी हो तो यह कूलिंग इफेक्ट कम होने लगता है और यह उतना असरदार नहीं होता. रही बात लू से बचाने की तो यह नुस्खा आपको लू से नहीं बचा सकता. इससे टम्पोरेरी आराम जरूर मिल सकता है लेकिन लू से प्रोटेक्शन नहीं मिलती है.
क्या गीला कपड़ा बांधने से ठंड लग सकती है.
सिर पर गीला कपड़ा बांधने से जुकाम या फ्लू नहीं होता है क्योंकि ये दोनों ही कंडीशंस वायरल हैं और वायरस के कारण होती हैं. लेकिन, लंबे समय तक सिर पर कपड़ा बांधे रखने से असहजता महसूस होती है, सिर में दर्द हो सकता है और साइनस की इरिटेशन हो सकती है. अगर सिर पर बांधा गया गीला कपड़ा साफ नहीं होगा तो यह इंफेक्शंस की भी वजह बन सकता है और बालों की स्कैल्प पर भी दिक्कतें हो सकती हैं.
किन लोगों को मिल सकता है फायदा
गीला कपड़ा सिर पर बांधने से पूरी तरह लू से बचाव नहीं होता है और ना ही यह लू को ठीक कर सकता है, लेकिन यह कुछ हद तक राहत दे सकता है. खासकर जो लोग बाहर धूप में काम करने के लिए मजबूर हैं वे सिर पर गीला कपड़ा बांधकर सूरज की तपती धूप से राहत पा सकते हैं.
कैसे इस्तेमाल करें यह ट्रिक
सिर पर गीला दुपट्टा बांधना है तो साफ दुपट्टा लें और उसे साफ पानी में डुबाएं. ध्यान रहे कि आपको बर्फीला ठंडा पानी नहीं लेना है बल्कि नॉर्मल ठंडा पानी लेना है. इस कपड़े को सिर पर बांध सकते हैं. जब कपड़ा सूख जाए तो इसे दोबारा गीला किया जा सकता है.
लू से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
- लू से बचना है तो खुद को हाइड्रेटेड रखें. पानी पीते रहें और नारियल पानी या नींबू पानी भी पिएं.
- बहुत तेज धूप वाले समय में बाहर निकलने से परहेज करें.
- अंदर ज्यादा रहें, पंखा या कूलर चलाकर रखें. गर्माहट वाले समय में AC चलाए रखने पर ठंडक मिलती है.
- अगर आप बाहर धूप में काम करते हैं तो हर कुछ देर में आराम के लिए ठंडी जगह या छांव वाली जगह पर जाकर ब्रेक लें.
यह भी पढ़ें – कैंसर के मरीजों को घर से निकाल देनी चाहिए ये 10 चीजें, Cancer Specialist ने कहा इनसे रहें कोसों दूर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
1 hr agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
3 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
5 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
7 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
21 hrs agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
23 hrs agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoअक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी फसल
1 day agoरात में नींद के लिए तरसते हैं? सोने से पहले ये इन टिप्स को अपनाएं
1 day agoसुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार हो जाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines