कैंसर के मरीजों को घर से निकाल देनी चाहिए ये 10 चीजें, Cancer Specialist ने कहा इनसे रहें कोसों दूर

ओनोकोलॉजिस्ट का कहना है कि ऐसी 10 चीजें हैं जो कैंसर के मरीजों को अपने घर में नहीं रखनी चाहिए. आप भी जानिए कौन से हैं ये आइटम्स.

Cancer Patients
1 / 11
Cancer Patients

Things Cancer Patients Should Avoid: कैंसर के मरीज को अपने आस-पास कौन सी चीजें रखी हैं या वह किन चीजों के संपर्क में अक्सर ही आता है, वगैरह पर खास ध्यान देना जरूरी होता है. इसी बारे में बताते हुए कैंसर स्पेशलिस्ट (Cancer Specialist) यानी ओनकोलॉजिस्ट डॉ. रेखा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि कैंसर के मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए और कौन सी चीजें घर में नहीं रखनी चाहिए.

विज्ञापन

सिगरेट

सिगरेट 2 / 11

कैंसर के मरीजों को तंबाकू या सिगरेट से दूर रहना चाहिए. यह खतरे को और बढ़ाता है और इसीलिए इससे पूरी तरह परहेज करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट 3 / 11

प्रोसेस्ड मीट का रेग्यूलर सेवन करना यानी इसे रोज-रोज खाना हानिकारक हो सकता है, लेकिन कभी-कभार प्रोसेस्ड मीट खाया जा सकता है.

एल्कोहल

एल्कोहल 4 / 11

इससे डोज डिपेंडेंट रिस्क हो सकता है यानी इसे जितनी मात्रा में लिया जा रहा है उतना ही इससे खतरा बढ़ता है. ऐसे में इसका सेवन करना पूरी तरह बंद कर देना चाहिए.

विज्ञापन

डैमेज हुए नॉनस्टिक

डैमेज हुए नॉनस्टिक 5 / 11

अगर आप ओवरहीटेड नॉन-स्टिक या डैमेज हुआ बर्तन इस्तेमाल करते हैं तो आज ही इन्हें घर से निकाल दें. कैंसर के मरीजों को हाई हीट को भी इग्नोर करना चाहिए.

प्लास्टिक कंटेनर्स

प्लास्टिक कंटेनर्स 6 / 11

प्लास्टिक के कंटेनर्स से बचना जरूरी है. खासतौर से प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाना नहीं रखना चाहिए. इनके बजाय कांच या स्टील के बर्तन इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

एलुमिनियम

एलुमिनियम 7 / 11

एलुमिनियम के इस्तेमाल से भी परहेज करना चाहिए. एलुमिनियम के बजाय स्टील या आयरन का इस्तेमाल करना सही है.

फिर से इस्तेमाल किया गया तेल

फिर से इस्तेमाल किया गया तेल 8 / 11

कैंसर पेशेंट्स को बार-बार एक ही तेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. इसके बजाय हमेशा ताजे तेल का इस्तेमाल होना चाहिए.

विज्ञापन

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स या शुगरी ड्रिंक्स

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स या शुगरी ड्रिंक्स 9 / 11

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स या शुगरी ड्रिंक्स से परहेज करना चाहिए. इनके बजाय पूर्ण अनाज का सेवन करने पर ज्यादा फोकस करना चाहिए.

एयर फ्रेशनर, अगरबत्ती, सेंटेड कैंडल्स

एयर फ्रेशनर, अगरबत्ती, सेंटेड कैंडल्स 10 / 11

डॉक्टर की सलाह है कि एयर फ्रेशनर, अगरबत्ती और सेंटेड कैंडल्स का इस्तेमाल कम करना चाहिए. इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए अगर आप घर में इन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो घर में प्रोपर वेंटिलेशन हो.

विज्ञापन

हार्श क्लीनर्स और पेस्टिसाइड स्प्रे

हार्श क्लीनर्स और पेस्टिसाइड स्प्रे 11 / 11

हार्श क्लीनर्स और पेस्टिसाइड स्प्रे का कम इस्तेमाल करना चाहिए और इन्हें मिक्स नहीं करना चाहिए. यह ध्यान रखना चाहिए कि इनके इस्तेमाल के दौरान घर का वेंटिलेशन ठीक हो.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन