लंच में फल-सब्जियां ज्यादा खाने के 5 आसान तरीके, भरपूर फाइबर मिलेगा, सेहत भी सुधरेगी

Healthy Lunch Tips: फल और सब्जियां हमारे शरीर के लिए जरूरी होती हैं, लेकिन अक्सर हम अपने लंच में इन्हें खाना अवॉइड करते हैं। यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने लंच में ज्यादा फल और सब्जियां शामिल कर सकते हैं।

लंच में फल-सब्जियां ज्यादा खाने के 5 आसान तरीके, भरपूर फाइबर मिलेगा, सेहत भी सुधरेगी

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Healthy Lunch Tips: फल और सब्जियां हमारे खाने का एक अहम हिस्सा हैं। इन दोनों को खाने से शरीर को पोषण और ताकत मिलती है। हम हमेशा कोशिश करते हैं कि अधिक से अधिक फल और सब्जियां खा सकें। फिर चाहे आप घर पर खाना पकाएं या बाहर खाएं। मगर लंच के खाने के साथ ऐसा नहीं हो पाता है। अक्सर लंच में हम बाहर की अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कहते हैं, दिन का खाना सबसे ज्यादा पौष्टिक और हैवी होना चाहिए। अगर आप भी अपने खाने में ज्यादा सब्जियों और फलों को शामिल करना चाहते हैं, तो इन 5 टिप्स का सहारा लें।

विज्ञापन

लंच में कैसे खाएं ज्यादा फल और सब्जी?

1. सलाद खाएं

विज्ञापन

अपने लंच की शुरुआत फ्रेश और घर के बने सलाद से करें। आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां जैसे कि टमाटर, खीरा, ककड़ी को शामिल कर सकते हैं। फलों को शामिल करने के लिए आप सेब, अंगूर, और अखरोट खा सकते हैं।

विज्ञापन

2.सब्जी को प्राइमरी बनाएं

अपने लंच में सब्जियों को शामिल करने के लिए आपको सब्जी से बने व्यंजन को प्राथमिकता देनी होगी। आप पालक, ब्रोकोली, गाजर, और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को खा सकते हैं। ये हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं और इन्हें आप सलाद, फ्राइड राइस या फिर सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

3. फलों को डिजर्ट

विज्ञापन

अगर आप मीठे के शौकीन हैं तो अपने लंच के अंत में किसी फल का सेवन कर सकते हैं। आप इसमें सेब, केला, या अंगूर जैसे फल शामिल कर सकते हैं। इन फलों को आप दही के साथ भी खा सकते हैं। ऐसा करने से आप अपनी डाइट में फ्रूट को भी आसानी से जोड़ पाएंगे।

4. हेल्दी स्मूदी

विज्ञापन

स्मूदी पी सकते हैं। स्मूदी एक ऐसा हेल्दी ऑप्शन है जो कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। स्मूदी में आप फलों और सब्जियों को शामिल करें। स्मूदी बनाने में फल जैसे- केला, सेब, चेरी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, सब्जियों में पालक, केल और कद्दू से स्मूदी बना सकते हैं।

5. सब्जियों का स्नैक्स खाएं

विज्ञापन

अक्सर लंच करने से पहले भी हमें हल्की-फुल्की भूख लग जाती है। इस भूख को शांत करने के लिए आप लंच से पहले सब्जियों को स्नैक्स के रूप में शामिल कर सकते हैं। आप इसमें गाजर, खीरा, और टमाटर जैसी सब्जियों को खा सकते हैं। आप चाहें तो पोहा या नमकीन ओट्स बनाकर उसमें भी कुछ सब्जियों को शामिल कर, एक हेल्दी स्नैक बनाकर खा सकते हैं।

इन 5 आसान तरीकों की मदद से आप अपने लंच में ज्यादा फल और सब्जियां शामिल कर सकते हैं और अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ