हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अनंत अंबानी के फिटनेस ट्रेनर से जानें यंग और हेल्दी रहने तरीके

अगर आप भी लंबे समय तक हेल्दी और यंग रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अनंत अंबानी के फिटनेस ट्रेनर की इस टिप्स को अपना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ हेल्दी आदतों को अपनाना होगा।

विज्ञापन
Health Tips

फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने अनंत अंबानी और नीता अंबानी दोनों की वजन घटाने में उनकी मदद की। अनंत ने जहां महज 18 महीनों में 108 किलो वजन घटाया। वहीं नीता ने भी उनके मार्गदर्शन में 18 किलो वजन घटाया। विनोद नियमित रूप से अपने ब्लॉग पर फिटनेस और वजन घटाने को लेकर टिप्स शेयर करते हैं। वह ज्यादातर हेल्दी खाना खाने पर जोड़ देते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन आदतों को अपना सकते हैं?

हर रोज लें ये डाइट

प्रोटीन- मांस, मछली, फलियां और डेयरी उत्पाद त्वचा को हेल्दी और मांसपेशियों की टोन में मदद करते हैं।

कार्बोहाइड्रेट- रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की जगह क्विनोआ, ओट्स और ब्राउन राइस का सेवन करें।

विज्ञापन

फाइबर- हरी सब्जियां और फलियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, इससे आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहने में मदद मिलती है।

हेल्दी फैट- मछली, जैतून का तेल, मेवे और बीजों से प्राप्त PUFA त्वचा को कोमल बनाए रखते हैं।

विज्ञापन

फल- जामुन, खट्टे फल और मौसमी फल नेचुरल रूप से यंग और हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सुहाना खान ने अपनाया गौरी खान का लुक, लाखों की स्टाइलिश बैग के साथ आईं नजर

विज्ञापन

इन चीजों से रहें दूर

चीनी का सेवन कम करें- मीठे ड्रिंक और प्रोसेस फूड कोलेजन को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे झुर्रियां पड़ती हैं। इसलिए इनका सेवन करने से बचें।

शराब का सेवन सीमित करें- अत्यधिक शराब पीने से त्वचा डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकती है और बुढ़ापा तेजी से आता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा 52 साल की उम्र में भी कैसे फिट? जानें एक्ट्रेस की डाइट का पूरा रूटीन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola