Health Tips: रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या से बचने के लिए किस तरह करें ऑफिस में अपना सेटअप? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Health Tips: अगर आप अपने ऑफिस में अपना सेटअप सही तरीके से मैनेज करते हैं, तो इससे आप रीढ़ की हड्डी सहित कई तरह की समस्या से बचे रह सकते हैं। साथ ही आपको काम करने में भी आसानी होती है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?  

Health Tips

Health Tips

विज्ञापन

Health Tips: आज की व्यस्त और डेस्क-बाउंड लाइफस्टाइल में ऑफिस सेटअप ऑफिस प्रोफेशनल्स की सेहत के लिए जरूरी भूमिका निभाता है। लंबे समय तक बैठे-बैठे डेस्क पर काम करना और शारीरिक एक्टिवीटी की कमी रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकती हैं। इस वजह से कई बार हम लंबे समय के लिए बीमार भी पड़ सकते हैं। आर्टेमिस हॉस्पिटल गुड़गांव में ऑर्थोपेडिक और स्पाइन सर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. हिमांशु त्यागी ऑफिस प्रोफेशनल्स में रीढ़ से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए ऑफिस में किस तरह अपना सेटअप कैसे कर सकते हैं इसके लिए कुछ टिप्स दिए हैं…

एर्गोनॉमिक कुर्सियां

अच्छे सहारे वाली अडजस्टेबल, आरामदायक कुर्सी का चुनाव करें, जिससे की आपको सही मुद्रा बनाए रखने में मदद मिल सके। इससे पीठ दर्द और रीढ़ हड्डी से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम रहता है।

Advertisment

डेस्क की ऊंचाई

डेस्क की ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए ही कुर्सियों का चुनाव करें। इससे आप कंधे में होने वाले दर्द से बच सकते हैं और आपको काम करने में भी आसानी होगी।

मॉनिटर की सही स्थिति

मॉनिटर की सही स्थिति भी जरूरी है। आंखों के लेवल पर सही स्थिति सुनिश्चित करती है कि आपको को स्क्रीन देखने के लिए अपनी गर्दन को झुकाना नहीं पड़ता है। इससे गर्दन और पीठ की समस्याओं से बचा जा सकता।

विज्ञापन

कीबोर्ड और माउस की स्थिति

एर्गोनॉमिक कीबोर्ड और माउस को आरामदायक ऊंचाई और कोण पर रखा जाना चाहिए। इससे कलाई और हाथ की समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

फुटरेस्ट

अडजस्टेबल फुटरेस्ट की स्थिति सही मुद्रा बनाए रखने में मदद करती है, जिससे पीठ के निचले हिस्से पर दबाव कम होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ