क्या इन 3 तरीकों से बढ़ सकती है आपकी उम्र? जानें क्या कहते हैं सद्गुरु

हर किसी को अपनी-अपनी पसंद का खाना खाना पसंद होता है। वहीं, कुछ लोग हेल्दी डाइट लेना पसंद करते हैं। इसे लेकर सद्गुरु कहते हैं कि सही तरीके से खाना भी जरूरी होता है, क्योंकि इससे आप लंबे समय तक हेल्दी रह पाते हैं।

Health Tips

Health Tips

विज्ञापन
Advertisment

फर्श पर पैर मोड़कर बैठना

योग संस्कृति का उल्लेख करते हुए, सद्गुरु कहते हैं कि फर्श पर पालथी मारकर बैठना और भोजन करना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आपके शरीर में एनर्जी बनी रहे और आप लंबे समय तक हेल्दी रहें।

अपने हाथों से खाएं

सद्गुरु कहते हैं कि जब आप भोजन को छूते नहीं हैं, तो आपको पता नहीं होता कि यह क्या है। अगर भोजन छूने लायक नहीं है, तो मुझे नहीं पता कि यह खाने लायक कैसे है। वह यह भी कहते हैं कि जब आप इसे महसूस करते हैं, तो आपको पता चल जाता है कि क्या खाना है और क्या नहीं खाना है। और कांटे और चम्मच के साथ आपको नहीं पता कि इसका इस्तेमाल किसने किया है, कैसे किया है और किस लिए किया है। इसलिए ध्यान रखें कि जब भी खाएं अपने हाथों से खाएं।

विज्ञापन

खाने को 24 बार चबाएं

सद्गुरु के अनुसार, यदि आप खाने को चौबीस बार चबाते हैं, तो उस भोजन की जानकारी आपके सिस्टम में स्थापित हो जाती है और आपके शरीर की हर एक कोशिका यह निर्णय लेने में सक्षम हो जाएगी कि आपके लिए क्या सही है और क्या नहीं। जीभ के संदर्भ में नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के लिए क्या सही ये चबाने के बाद ही आपको पता चलता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ